scorecardresearch
 

टैंक में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत, बड़े बच्चों के भरोसे छोड़ गए थे माता पिता

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया. बच्चे के माता पिता ने मासूम को बड़े बच्चों की देखरेख में छोड़ा था लेकिन जाने कब बच्चा टैंक के पास चला गया और गिर गया.

Advertisement
X
टैंक में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत (Photo: itg)
टैंक में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत (Photo: itg)

हरियाणा में फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के समय माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बच्चा बड़े भाई बहनों की देखरेख में घर पर था लेकिन नजर चूकते ही उसे मौत निगल गई. फिलहाल मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

बच्चे का पिता अपने बच्चे को गोद में लेकर पोस्टमार्टम रूम तक ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. जिसके चलते उनके पड़ोसी ने बच्चे को गोद में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया .घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं. वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. उनके 6 बच्चे हैं और हरदीप सबसे छोटा ढाई साल का बेटा था. 

उन्होंने बताया कि वे मजदूरी करने के लिए जाते हुए बच्चे को अपने साथ ले गए थे लेकिन घर में बड़े बच्चे उसके साथ खेलने के लिए उसे घर ले आए. लेकिन उनकी नजरों से वह बचकर न जाने कब वह मासूम पानी के टैंक के पास पहुंच गया और न जाने कैसे टैंक में गिर गया. जब बच्चे उसे खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला. आसपास के लोगों ने भी उसे खोजा लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद मकान मालकिन ने अपने पानी के टैंक में झांक कर देखा तो बच्चा वहीं था .

Advertisement

उसे निकालकर आनन फानन में बीके अस्पताल की इमरजेंसी मे लाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. बच्चे के पिता ने इस मामले में किसी का कोई दोष नहीं ठहराया. उन्होंने कहा की लापरवाही उनके बच्चों से हुई है. वह उसका ध्यान नहीं रख पाए, जिसके चलते बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement