scorecardresearch
 

220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अंबाला जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गांव धनौरा में खेलते समय चार साल का मासूम निर्भय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया. सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पूरा गांव उसकी सलामती की दुआ कर रहा है.

Advertisement
X
220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Photo: itg)
220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Photo: itg)

हरियाणा में अंबाला के धन्न्योड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में बने करीब 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में एक मासूम के गिरने की खबर फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद अंबाला पुलिस, भारतीय सेना और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम भारी संसाधनों के साथ मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया.

यह गांव मोहड़ा क्षेत्र के पास स्थित है. मौके पर पहुंचे अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर ने बताया कि हादसा सुबह हुआ. उनके अनुसार, चार वर्षीय निरवैर सिंह अपने पिता के साथ खेतों में काम कर रहे दादा के लिए खाना लेकर आया था. इसी दौरान खेलते-खेलते वह खेत में बने लगभग 250 फीट गहरे निष्क्रिय बोरवेल में गिर गया.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया. पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें समन्वय के साथ बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं. मौके पर आवश्यक उपकरणों की मदद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंसियां समन्वय के साथ बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं.

रेस्क्यू टीम आधुनिक उपकरणों की मदद से बोरवेल के भीतर बच्चे की स्थिति का पता लगाने और सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है. प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है ताकि राहत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए.

Advertisement

इस घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोग और परिजन मासूम निर्भय के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान लगातार जारी है और बच्चे को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता है. फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

Input: कृष्ण बाली

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement