गुजरात के भावनगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ट्रेन के पास फिसलकर गिर गई, लेकिन आसपास मौजूद एक युवक ने तुरंत उसकी जान बचाई. यह घटना पूरी तरह स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि महिला ट्रेन से गिरते ही युवक उसकी मदद के लिए दौड़ा और उसे पकड़ लिया.