भावनगर
भावनगर (Bhavnagar) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है और इसका मुख्यालय भी यहीं है. भावनगर दक्षिणपूर्वी काठियावाड़ और सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है. इस जिले का क्षेत्रफल 10,034 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
भावनगर जिले में 1 लोकसभा क्षेत्र (Parliamentary constituency) और 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक भावनगर की जनसंख्या (Population) लगभग 29 लाख है. इस जिले में हर वर्ग किलोमीटर में 287 लोग रहते हैं और लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 933 महिला है. भावनगर जिले की 75.52 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरुष की साक्षरता दर 84.39% और 66.08 फीसदी महिला साक्षर है. (Bhavnagar Literacy)
स्वतंत्रता के पहले, भावनगर इस क्षेत्र का मुख्य और सबसे बड़ा राज्य था जिसे पहले गोहिलवाड़ (Gohilwad) के नाम से जाना जाता था. महाराजा भवसिंहजी ने 1743 में वडवा गांव के पास भावनगर राज्य की स्थापना की. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भावनगर वैशाख के तीसरे दिन हुई थी. पलिताना और वल्लभीपुर की पूर्ववर्ती रियासतें अब जिले का एक हिस्सा हैं. महाराजा श्री कृष्णकुमार सिंहजी श्री सरदार वल्लभभाई पटेल के कहने पर अपने राज्य का भारत संघ में विलय करने वाले पहले राजा थे (History of Bhavnagar).
भावनगर एक महत्त्वपूर्ण वाणिज्यिक एवं औद्योगिक केंद्र है और यहां कताई और बुनाई की मिलें हैं. इसके अलावा यहाँ धातु-शिल्प, टाइल व ईंट बनाने के कारखाने, लोहे का ढलाईखाना और एक रासायानिक संयंत्र भी है. यहां केंद्रीय लवण एवं समुद्री रसायन शोध संस्थान स्थित है. बंदरगाह पर स्थित लॉक गेट एशिया में अपने ढंग का अनोखा है (Bhavnagar Industry and Economy).
भावनगर के कुछ विशेष पर्यटक स्थलों (Tourist Places) में जैन धर्म का पलिताना मंदिर (Palitana temples of Jainism) खास है. यह पलिताना शहर में शत्रुंजय हिल पर स्थित हैं. इसी नाम का शहर, जिसे पहले पद्लिप्तपुर के नाम से जाना जाता था, को मंदिरों का शहर उपनाम दिया गया है. इस जिले का दूसरा खास पर्यटक स्थल है नीलमबाग पैलेस (Nilambagh Palace). जर्मन वास्तुकार सिमसोम ने नीलमबाग पैलेस का डिजाइन तैयार किया था, जिसे 1859 में बनाया गया. इसे बाद में, एक प्रसिद्ध विरासत होटल में बदल दिया गया है.
गुजरात के भावनगर में सोशल मीडिया पर सस्ते सोलर पैनल का विज्ञापन देखकर खरीदारी करना एक व्यापारी को भारी पड़ गया. मुंबई की एक कथित कंपनी ने सौर पैनल उपलब्ध कराने का भरोसा देकर 40 फीसदी अग्रिम रकम मांगी. व्यापारी ने 19.35 लाख रुपये दे दिए, लेकिन सामान नहीं मिला. बाद में पता चला कि दूसरे कारोबारियों से भी इसी तरह रकम ली गई थी.
भावनगर में फेसबुक पर दोस्ती कर व्यापारी को सारंगपुर दर्शन के बहाने बुलाया गया. खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर एनकाउंटर की धमकी दी और 3.05 लाख रुपये ऐंठे. महिला समेत तीन गिरफ्तार, दो फरार आरोपियों की तलाश जारी. पढ़ें ये सनसनीखेज कहानी.
भावनगर में रेलवे कॉलोनी के एक कर्मचारी क्वार्टर से नकली विदेशी शराब बनाने वाली यूनिट पकड़ी गई है. LCB ने कार्रवाई कर रेलवे कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. मौके से नकली 'रॉयल स्टैग' की 17 बोतलें, सैकड़ों स्टिकर, सीलिंग मशीन और अन्य सामान बरामद हुआ. मामले में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें सात अभी फरार हैं.
भावनगर के तवेदा गांव के पास एक फ़ूड फ़ैक्ट्री में भीषण आग लग गई… फैक्ट्री में तेल और आटे का स्टॉक होने के कारण आग तेज़ी से फैली.. और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धूं-धूं कर जलने लगी… इस दौरान फैक्ट्री मे मौजूद एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है… जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है… बताया जा रहा है कि ये आग पहले फ़ैक्ट्री में बॉयलर के पास बने स्टोररूम में लगी थी... कमरे में रखे तेल और अन्य सामान की वजह से आग तेज़ी से फैलती चली गई… आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं है...
भावनगर में किज फूड नामक फैक्ट्री में आग लग गई. आग फैक्ट्री के स्टोररूम में लगी, जहां तेल, आटा और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी. आग तेजी से फैली और स्टोररूम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. हादसे में फैक्ट्री का एक सुपरवाइजर गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Bhavnagar Bus Stand Murder Case: भावनगर एसटी बस स्टैंड पर प्रेमी फैजल ने शक के चलते काजल बारैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सीन रीक्रिएट कराया.
शराबबंदी वाले गुजरात में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है... शराब तस्कर ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब बेच रहे हैं... जिससे भावनगर 13 लोगों की मौत हो चुकी है...
गुजरात के पालिताणा सरकारी अस्पताल से फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. यहां 2.55 लाख लीटर क्षमता वाली भूमिगत पानी की टंकी बनाए बिना ही 50.43 लाख रुपए का बिल मंजूरी के लिए पेश कर दिया गया. स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई और दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया.
मामला के सामने आते ही पुलिस ने मुख्य सप्लायर गौतम सोलंकी का नाम आने के बाद 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया है. बड़ी मात्रा में बोतलें जब्त कीं, एफएसएल जांच शुरू कराई और लोगों से इस शराब से दूर रहने व तबीयत बिगड़ते ही अस्पताल पहुंचने की अपील की है.
भावनगर के समरस हॉस्टल में छात्राओं ने खराब खाना, गंदे बर्तन, दूषित पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध किया. छात्राओं का आरोप है कि पिछले 4-5 महीनों से खाने में कीड़े, सिगरेट और प्लास्टिक जैसी चीजें मिल रही हैं. एक छात्रा के टाइफाइड से पीड़ित होने की बात भी सामने आई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और समाधान का भरोसा दिया.
गुजरात के भावनगर स्थित समरस हॉस्टल में छात्राओं ने खाने, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध किया. छात्राओं ने खाने में कीड़े, प्लास्टिक और सिगरेट मिलने का आरोप लगाया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिकायतें सुनीं और जांच के बाद समाधान का भरोसा दिया. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
गुजरात के भावनगर में दो युवतियों के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. परिवार की शिकायत मिलते ही पुलिस टीमें सक्रिय हुईं. ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक के खिलाफ पहले अपहरण का मामला दर्ज होने की बात सामने आई है.
बारिश कई राज्यों में आफत बनकर बरस रही है. इस बीच गुजरात में भारी बारिश के बीच एक तस्वीर सामने आई है. भावनगर में डोंगी नदी के तेज बहाव के बीच एक कार फंस गई और फिर बहाव के साथ कार बहती चली गई. स्थानीय लोगों को मदद से किसी तरह कार सवाल लोगों को सुरक्षित निकाला गया. देखें.
गुजरात के भावनगर जिले के महुवा तालुका स्थित कांतसर गांव में तेंदुए के हमले में पांच साल की बच्ची की मौत से सनसनी फैल गई. बच्ची अपने पिता के साथ बगीचे में थी, तभी तेंदुआ उसे उठा ले गया. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और वन विभाग ने तेंदुए की तलाश तेज कर दी है.
भावनगर के तलाजा में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी और फिर शवों को आग लगा दी. परिजनों का आरोप है कि बेटे-बहू का मृतकों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस ने 12 दिन की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के भावनगर में चुनावी माहौल के बीच दलबदल का अनोखा मामला सामने आया है. सेजलबेन गोहिल ने पहले कांग्रेस जॉइन की, लेकिन कुछ ही घंटों में भाजपा में लौट आईं.
भावनगर के वरतेज में एक शादी, जो परिवार के खिलाफ जाकर की गई थी, खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. दो बेटों की मां की हत्या उसके ही पति ने कर दी, जिसे पहले हार्ट अटैक बताने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गुजरात के भावनगर जिले के वरतेज इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए पहले इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई. मृतका दो बेटों की मां थी, उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और लंबे समय से घरेलू विवाद झेल रही थी.
गुजरात के भावनगर जिले में प्रेम संबंध के शक में युवक ने अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी. खेत में सुलह के बहाने बुलाकर लाठी और भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे युवक की मौत हो गई. सेना में तैनात एक आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
भावनगर में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खेती का सफलतापूर्वक भांडाफोड़ किया है. खवादर गांव के खेत में पुलिस ने करीब 1100 करोड़ रुपये की कीमत वाले गांजा और अफीम के पौधे बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है जो सब्जी की फसल के बीच छुपाकर नशीले पौधे उगा रहे थे.
गुजरात के भावनगर में श्री वीर मंधाता कोली समाज द्वारा आयोजित 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में अरविंद केजरीवाल शामिल हुए. संगठन पिछले 12 सालों में 2000 से अधिक बेटियों की शादी करवा चुका है. कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कर्ज और दिखावे से बचाना है. केजरीवाल ने बेटियों की शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने की बात कही.