scorecardresearch
 

वलसाड के कुंभ घाट पर भीषण सड़क हादसा... इको और ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग खत्म

गुजरात के वलसाड जिले की कपराड़ा तहसील स्थित कुंभ घाट पर इको कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं, जिनकी मौके पर मौत हुई. 2 गंभीर घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

Advertisement
X
7 की मौत से पसरा सन्नाटा.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)
7 की मौत से पसरा सन्नाटा.(Photo: Brijesh Doshi/ITG)

गुजरात के वलसाड जिले की कपराड़ा तहसील स्थित कुंभ घाट पर भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार इको कार और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कपराड़ा क्षेत्र में मातम छा गया.

सूत्रों के अनुसार, मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह परिवार कपराड़ा के अंबा जंगल गांव का निवासी था और इको कार से सफर कर रहा था. कुंभ घाट के मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि इको कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

यह भी पढ़ें: वलसाड़ में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, पांच मजदूर घायल, गार्डर लेवलिंग के दौरान हादसा

दो घायलों ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

Advertisement

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

हादसे के बाद कपराड़ा में शोक की लहर

इस भीषण सड़क दुर्घटना ने एक ही परिवार के कई सदस्यों की जान ले ली, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई है. कुंभ घाट पर हुए इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement