scorecardresearch
 
PM मोदी की पत्नी जसोदाबेन को सिक्योरिटी कवर पर जानकारी देने से पुलिस ने किया इनकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने अपनी सुरक्षा कवर के बारे में एक RTI के जरिए जो जानकारी मांगी थी, उसे देने से मेहसाणा पुलिस ने इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि मांगी गई सूचना स्थानीय खुफिया ब्यूरो (LIB) से संबंधित है, जो RTI के दायरे में नहीं आता है.

Advertisement
X
जसोदाबेन (फाइल फोटो)

मेहसाणा जिले के एसपी जेआर मोथालिया ने कहा, 'उनके (जसोदाबेन) द्वारा मांगी गई सूचना स्थानीय खुफिया ब्यूरो से संबंधित है, लिहाजा यह उनको नहीं दी जा सकी. हमने इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें चिट्ठी भेज दी है.' उनको दिए गए लिखित जवाब में यही बात कही गई है.

जन-सूचना अधिकारी और मेहसाणा के डीएसपी भक्ति ठाकर द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र में कहा गया है, 'आपके (जसोदाबेन मोदी) द्वारा मांगी गई सूचना LIB से संबंधित है. गुजरात के गृह विभाग के एक प्रस्ताव के मुताबिक, LIB को आरटीआई से छूट दी गई है. लिहाजा मांगी गई सूचना आपको नहीं दी जा सकती.'

गौरतलब है कि मेहसाणा पुलिस के सामने 24 नवंबर को RTI दायर करके जसोदाबेन ने सुरक्षा कवर के बारे में जानकारी मांगी थी, जो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत दिया गया है. सूचना में उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने के बारे में सरकार द्वारा पारित वास्तविक आदेश की कॉपी भी मांगी थी. उन्होंने संविधान के उन प्रावधानों और कानूनों के बारे में भी जानकारी मांगी थी, जिसके तहत प्रधानमंत्री की पत्नी को सुरक्षा कवर दिया जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement