scorecardresearch
 

ग्राउंड रिपोर्ट: सोशल मीडिया की अफवाह ने मचा दिया हंगामा! पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी-लंबी लाइनें... ऑफिस-घर छोड़ लोग दौड़े Petrol-Diesel भरवाने

Ground Report: गुजरात में पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों लाइन में खड़े रहे और सरकार की सफाई के बावजूद पेट्रोल-डीजल भरवाते रहे.

Advertisement
X
गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसके बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं. (Photo: ITG)
गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ, जिसके बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गईं. (Photo: ITG)

गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने सोमवार सुबह से ही अहमदाबाद से वडोदरा, गांधीनगर और सूरत जैसे बड़े शहरों तक फैल गई. नतीजतन, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं. ऑफिस और घरों से निकलते ही लोग सीधे पेट्रोल पंप पहुंचे ताकि इमरजेंसी स्टॉक ले सकें. सरकार की ओर से सफाई दिए जाने के बावजूद सोशल मीडिया पर फैले मैसेज के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंचते रहे.

पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश देखा था और तुरंत पेट्रोल भरवाने आ गए. कुछ लोगों की गाड़ियों में डीजल खत्म हो गया था, वे जरूरतवश पहुंचे, लेकिन उन्हें भी लंबी लाइन का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया पर पेट्रोल की कमी की अफवाह आग की तरह फैली. इसके बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा समेत कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं.

सुबह से ही अहमदाबाद के कुछ इलाकों में पेट्रोल न मिलने की चर्चा शुरू हुई थी. इसके बाद दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे.

जहां भी नजर गई, वहां पेट्रोल-डीजल के लिए गाड़ियों की कतारें दिखीं. लोग अपनी गाड़ियों में ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते रहे.

कुछ लोगों ने बताया कि वे सोशल मीडिया पर खबर देखकर पहुंचे हैं. कुछ का कहना था कि उनकी गाड़ी में डीजल खत्म हो गया था, इसलिए मजबूरी में आए, लेकिन लंबी लाइन लग गई है. 
 



लंबी कतारों से लोग परेशान

पेट्रोल पंप पर आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पहले तक पेट्रोल की कमी का अंदाजा नहीं था, लेकिन गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की वजह से वह पंप पर आया. वहीं, दूसरे व्यक्ति ने कहा कि सोशल मीडिया पर पेट्रोल की कमी का मैसेज देखा था इसलिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा है.

Advertisement

लोगों ने बताया कि जहां भी पेट्रोल पंप है, वहां भीड़ है और इसी वजह से सब लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच पेट्रोल पंप मालिक और स्टाफ कैमरे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन वे पूरी व्यवस्था में लगे रहे ताकि लोगों को दिक्कत न हो.

 


वहीं, एक वाहन चालक ने कहा कि हालात बहुत खराब हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए था. वह कम से कम चार पेट्रोल पंप पर जाने के बाद यहां पहुंचा है, लेकिन 2 घंटे से लाइन में खड़े होने के बावजूद अभी तक नंबर नहीं आया.

पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि अहमदाबाद में चार पेट्रोल पंप पर बिक्री बंद होने की वजह से यह अफवाह फैली. इसके बाद लोग दूसरे पंपों पर पहुंचे, जिससे वहां लोड बढ़ गया और लंबी कतारें लग गईं.

हालांकि, गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement