scorecardresearch
 
Advertisement

RBSE 10th Result 2026 Date OUT: कल दोपहर 1 बजे आएगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे घोषित, देखें लेटेस्ट अपडेट

aajtak.in | नई दिल्ली | 23 मार्च 2026, 5:51 PM IST

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), अजमेर कल यानी 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे 10वीं (सैकण्डरी) परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद बोर्ड कार्यालय पहुंचकर नतीजों की घोषणा करेंगे. परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक की पूरी प्रक्रिया इस साल रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है. सबसे पहले अपनी मार्कशीट देखने और टॉपर्स की लिस्ट के लिए बने रहें aajtak.in के साथ.

कल जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट. (Photo : Representational Photo ) कल जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट. (Photo : Representational Photo )

RBSE 10th Result Date & Time Confirmed: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने सोमवार शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर 10वीं के नतीजों की तारीख और समय की पुष्टि कर दी है. बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसा सेकेंड्री परीक्षा का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री और बोर्ड प्रशासक करेंगे घोषणा
परिणाम की घोषणा राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक व संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से करेंगे. बोर्ड ने इस साल की परीक्षाओं का आयोजन 12 फरवरी से 28 फरवरी तक किया था. परीक्षा खत्म होने के एक महीने के भीतर ही रिजल्ट जारी कर बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता साबित की है.

10 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की किस्मत का फैसला
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पिछले साल का पास प्रतिशत शानदार रहा था, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी परिणाम बेहतर रहेंगे. बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लिंक लाइव हो जाएगा.

5:51 PM (एक महीने पहले)

रोल नंबर तैयार रखें, यहां दिखेगी मार्कशीट

Posted by :- Mansi Mishra

कल दोपहर 1 बजे जैसे ही शिक्षा मंत्री परिणाम की घोषणा करेंगे, लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा. छात्र अपना रोल नंबर और जन्म तिथि तैयार रखें. भारी ट्रैफिक की स्थिति में aajtak.in आपको सबसे तेज और वैकल्पिक लिंक भी प्रदान करेगा.
 

5:34 PM (एक महीने पहले)

12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुई थीं परीक्षाएं

Posted by :- Mansi Mishra

इस साल राजस्थान बोर्ड ने परीक्षाएं काफी पहले आयोजित की थीं. 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं. बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर कल रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है.

5:33 PM (एक महीने पहले)

ब्रेकिंग न्यूज: कल दोपहर 1 बजे जारी होगा RBSE 10वीं का रिजल्ट

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुष्टि कर दी है कि सेकेंड्री परीक्षा का परिणाम मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से बटन दबाकर नतीजे जारी करेंगे.
 

12:52 PM (एक महीने पहले)

कब आएगा अब रिजल्ट? इस तारीख पर लगी है नजर

Posted by :- Mansi Mishra

हालांकि बोर्ड ने अभी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अब 26 या 27 मार्च को नतीजे घोषित किए जा सकते हैं. बोर्ड जल्द ही इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी करेगा.
 

Advertisement
12:49 PM (एक महीने पहले)

आखिर क्यों टला रिजल्ट? जानें बोर्ड के अंदर की बात

Posted by :- Mansi Mishra

सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट पूरी तरह तैयार है, लेकिन मार्कशीट में छात्रों के 'इंटरनल असेसमेंट' के अंकों को क्रॉस-चेक किया जा रहा है. बोर्ड नहीं चाहता कि रिजल्ट आने के बाद छात्रों को किसी भी तरह की विसंगति का सामना करना पड़े. इसीलिए 'सेफ्टी फर्स्ट' की नीति अपनाई गई है.

12:49 PM (एक महीने पहले)

ब्रेकिंग न्यूज: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा जारी

Posted by :- Mansi Mishra

राजस्थान बोर्ड मुख्यालय, अजमेर से बड़ी खबर आ रही है. आज दोपहर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कुछ प्रशासनिक कारणों से रिजल्ट की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. अब आज पोर्टल पर लिंक एक्टिव नहीं होगा.
 

5:09 PM (एक महीने पहले)

इस बार टूटेगा पिछले साल का रिकॉर्ड

Posted by :- Nivedita

पिछले साल यानी 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को आया था और कुल 90.49% छात्र पास हुए थे. हालांकि, इस साल परीक्षा जल्दी खत्म हो गई है और रिजल्ट भी जल्दी आ रहा है. 
 

4:54 PM (एक महीने पहले)

क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने के लिए छात्रों के पास जरूरी क्रेडेंशियल्स होना अनिवार्य है. इसके बिना छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे. इसमें रोल नंबर, रोल कोड, डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम शामिल होना चाहिए. 
 

4:33 PM (एक महीने पहले)

अगले साल से होगा बड़ा बदलाव

Posted by :- Nivedita

अगले साल से राजस्थान बोर्ड भी CBSE की तर्ज पर 10वीं परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करेगा. इसके लिए पहली परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जाएगा और दूसरी का मई में. इससे छात्रों पर पड़ने वाले प्रेशर को कम किया जा सकता है. 
 

Advertisement
4:30 PM (एक महीने पहले)

पास होने के चाहिए कितने नंबर?

Posted by :- Nivedita

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है. लेकिन अगर किसी छात्र के 1 या 2 विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर आते हैं, तो उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी.  
 

4:17 PM (एक महीने पहले)

इन जगहों पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र Digilocker या SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

4:09 PM (एक महीने पहले)

इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे  पहले वेबसाइट पर जाएं. रिजल्ट से जुड़े लिंक को ओपन करें. अपना रोल नंबर लिखें और सबमिट कर दें. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. 
 

4:05 PM (एक महीने पहले)

इस बार जल्दी जारी हो रहा है रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि राजस्थान बोर्ड रिजल्ट  मार्च में घोषित करने जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग ने इस बार नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का फैसला लिया है. यही, कारण है कि एग्जाम फरवरी में पूरा कर लिया गया था और तेजी से कॉपियों की जांच की जा रही है जिससे समय में रिजल्ट की घोषणा की जा सके.    

Advertisement
Advertisement