scorecardresearch
 
Advertisement

Bihar Board 12th Result 2026 Live: खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार, थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 23 मार्च 2026, 1:27 PM IST

बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. बोर्ड दोपहर 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेगा. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों का वेट आज खत्म होने वाला है.

आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image) आज दोपहर में जारी होगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट. (Photo: Representational Image)

Bihar Board 12th Result 2026 Live:बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के परीक्षार्थियों का सस्पेंस खत्म कर दिया है. बोर्ड की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1.30 बजे 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. 

आजतक.इन पर आपको 23 मार्च को सबसे पहले रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक और टॉपर्स की पूरी लिस्ट मिलेगी. पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन पहले ही पूरी हो चुकी थी जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड कभी भी परिणाम की घोषणा कर सकता है. ऐसे में छात्रों को रोल नंबर, रोल कोड समेत सारी जानकारी तैयार रखने का सलाह दी जा रही है. 
 

1:27 PM (एक मिनट पहले)

रिजल्ट आने में 5 मिनट का समय

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने में 5 मिनट से भी कम का टाइम बचा हुआ है. 

1:21 PM (7 मिनट पहले)

शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बता दें कि आज BSEB दोपहर 1.30 बजे रिजल्ट की घोषणा करने जा रही है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा करेंगे.  
 

1:18 PM (9 मिनट पहले)

पिछले साल इन छात्रों ने किया था टॉप

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 2025 में छात्रों में टॉप किया था उनमें साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 96.8% हासिल कर पहला स्थान पाया था. 
कॉमर्स में वैशाली की रौशनी कुमारी ने 95% हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था.  वहीं, आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 94.6% प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया था. 
  

12:50 PM (38 मिनट पहले)

री-इवाल्यूएशन की मिलेगी सुविधा

Posted by :- Nivedita

अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो, वह कॉपियों के री-इवाल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.  
 

Advertisement
11:47 AM (एक घंटा पहले)

टॉपर्स को क्या मिलेगा?

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉपर को 2 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, पदक के साथ प्रशस्ति सर्टिफिकेट दिए जाएंगे.दूसरे टॉपर को 1.5 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा.  वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले को 1 लाख रुपये कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा.     
 

11:40 AM (एक घंटा पहले)

पिछले साल कब आया था रिजल्ट ?

Posted by :- Nivedita

वहीं, अगर पिछले साल की बात करें, तो ट्रेंड में देखा गया है कि बिहार बोर्ड पिछले 4 सालों से मार्च में ही परिणाम की घोषणा कर रहा है. 

  • 2025- 25 मार्च    दोपहर- 1.15 बजे- 86.56%
  • 2024- 23 मार्च    दोपहर 1.30 बजे- 87.21%
  • 2023- 21 मार्च    दोपहर 2.00 बजे- 83.73%
  • 2022- 16 मार्च    दोपहर 3.27 बजे- 80.15%
     
11:35 AM (एक घंटा पहले)

इस तरह चेक करें रिजल्ट 

Posted by :- Nivedita
  • परिणाम देखने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरें. 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
11:32 AM (एक घंटा पहले)

आजतक के वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आसानी से देखने के लिए छात्र आजतक की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. नतीजे जारी होते ही आपको इससे जुड़ा अपडेट मिल जाएगा. 
 

11:28 AM (एक घंटा पहले)

इन क्रेडेंशियल्स को रखें तैयार

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना क्रेडेंशियल्स तैयार रखें. इनमें रोल नंबर, रोल कोड के साथ डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम समेत कई चीजें शामिल हैं. कोशिश करें कि अपना एडमिट कार्ड भी अपने साथ रखें. छात्रों को सारी जानकारी उनके एडमिट कार्ड में मिल जाएगी.  
 

Advertisement
11:26 AM (2 घंटे पहले)

खत्म होगा इतने छात्रों का इंतजार

Posted by :- Nivedita

बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 13, 17,846 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था.   
 

11:22 AM (2 घंटे पहले)

आज दोपहर 1.30 जारी होगा रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट का वेट कर रहे छात्रों के कुछ देर का इंतजार और करना होगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और टाइम की घोषणा कर दी है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट 23 मार्च को 1.30 बजे जारी किया जाएगा. 
 

Advertisement
Advertisement