scorecardresearch
 

भूकंप के तेज झटकों से दहला गुजरात... 4 घंटे में चार बार हिली धरती

गुजरात में आज महज 4 घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके राज्य के अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए. हालांकि, राहत की बात यह है कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
गुजरात के 3 जिलों में आया भूकंप (Photo: ITG)
गुजरात के 3 जिलों में आया भूकंप (Photo: ITG)

गुजरात में आज कुदरत ने एक के बाद एक तीन झटके दिए हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महज 4 घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में काफी डर का माहौल बन गया. हालांकि, राहत की बात यह है कि इन झटकों की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं थी और कहीं से भी किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

सुबह 11.55 बजे दाहोद से हुई शुरुआत

भूकंप के झटकों का सिलसिला सुबह के वक्त दाहोद जिले से शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक, सुबह ठीक 11 बजकर 55 मिनट पर दाहोद के लोगों को कंपन महसूस हुआ. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र दाहोद शहर से करीब 34 किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिण की तरफ जमीन के नीचे था. चूंकि तीव्रता कम थी, इसलिए बहुत से लोगों को इसका पता भी नहीं चला, लेकिन जिन्हें महसूस हुआ वे तुरंत घरों से बाहर आ गए.

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: सेव बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से सहम गया इलाका, 5 फायर स्टेशनों की गाड़ियों ने पाया काबू

कच्छ के भचाऊ में दोपहर का झटका

दूसरा झटका कच्छ जिले के भचाऊ इलाके में दोपहर 1 बजकर 43 मिनट पर महसूस किया गया. इस भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई. इसका केंद्र भचाऊ से करीब 12 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में था. कच्छ क्षेत्र पहले भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए यहां के लोग ऐसे झटकों को लेकर तुरंत सतर्क हो जाते हैं.

Advertisement

तीसरी बार बोटाद में हिली धरती

दोपहर के समय तीसरा भूकंप बोटाद जिले में दर्ज किया गया. यह झटका दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर महसूस हुआ. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई, जो कच्छ में आए भूकंप के बराबर ही थी. भूकंप का केंद्र बोटाद शहर से करीब 28 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में बताया गया. झटका बहुत तेज नहीं था, लेकिन कई लोगों ने हल्की कंपन महसूस की.

यह भी पढ़ें: मिडल ईस्ट में तनाव का गुजरात के उद्योग पर क्या होगा असर? ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया

करीब 4 घंटे के भीतर गुजरात के तीन अलग-अलग जिलों में भूकंप दर्ज किए गए. लगातार तीन झटकों के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया और हालात पर नजर रखी जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement