scorecardresearch
 

चार्ज लेने पहुंचे गुजरात BJP अध्यक्ष, नितिन पटेल ने कह दी ऐसी बात, खूब लगे ठहाके

गुजरात भाजपा की कमान संभालने के बाद सीआर पाटिल ने उपचुनाव में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की आठ रिक्त विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ही जीतेंगे.

Advertisement
X
गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कार्यभार संभाला
गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कार्यभार संभाला

  • कमलम में नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत में हुई आतिशबाजी
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद थे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सीआर पाटिल को पार्टी की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मंगलवार को भाजपा गुजरात के प्रदेश कार्यालय पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और अन्य मंत्रियों, नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया.

गुजरात भाजपा की कमान संभालने के बाद सीआर पाटिल ने उपचुनाव में जीत का दावा किया. आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे पाटिल ने दावा किया कि प्रदेश की आठ रिक्त विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ही जीतेंगे. पाटिल के कार्यभार ग्रहण करते समय वहां मौजूद रहे डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने हल्के-फुल्के अंदाज में कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे वहां मौजूद हर कोई ठहाके लगाने को मजबूर हो गया.

Advertisement

सीआर पाटिल बने गुजरात BJP के नए अध्यक्ष, वाराणसी में PM के चुनाव में रही है अहम भूमिका

डिप्टी सीएम पटेल ने कहा कि मैं और सीआर पाटिल, दोनों ही कई साल से सफेद कपड़े ही पहनते हैं. मेरी और सीआर की हाइट भी एक जैसी ही है. उन्होंने कहा कि पहले जीतू वधानी अध्यक्ष थे तो मुझे आगे-पीछे सेट होना पड़ता था. नितिन पटेल की इस बात पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम में मौजूद हर कोई हंस दिया.

सबसे बड़ी पार्टी, सबसे ज्यादा वोट और सबसे ज्यादा नोट, ये हैं गुजरात BJP के नए अध्यक्ष

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने कमलम पहुंचने पर बड़ी तादाद में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पाटिल का जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की. इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, कुंवरजी बावलिया, जयेश रादडिया के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. गौरतलब है कि पाटिल को गुजरात भाजपा की कमान ऐसे समय में सौंपी गई है, जब प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

Advertisement
Advertisement