scorecardresearch
 

10 अक्टूबर को सूरत कोर्ट में पेश हो सकते हैं राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सभी मोदी को चोर कहा था. राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ मोदी समाज ने सूरत के जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की थी.

Advertisement
X
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (IANS)
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (IANS)

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर को सूरत कोर्ट में पेश हो सकते हैं. दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सभी मोदी समाज को चोर कहा था. राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ मोदी समाज ने सूरत के जिला सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की थी. आज यानी मंगलवार को इस मामले की सुनवाई हुई. राहुल गांधी की ओर से उनके वकील पेश हुए. अब अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी.

सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया है. असल में, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि, 'सभी मोदी चोर' हैं. राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था, 'आखिर सभी चोरों का नाम मोदी क्यों होता है? इस दौरान राहुल गांधी ने भगोड़े उद्योगपतियों ने नीरव और ललित मोदी का उदाहरण देते हुए इसका जिक्र किया था. राहुल गांधी ने कहा था, 'सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं.'

Advertisement

राहुल गांधी के इस बयान से बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भड़क गए थे और उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराते हुए कहा 'राहुल गांधी के इस तरह के भाषण में मोदी टाइटल वाले व्यक्ति हैं, उनको चोर बताया गया है. इससे समाज में उनकी छवि धूमिल हुई है.' मोदी ने यह भी कहा कि यह आपराधिक कृत्य है, जिसकी सजा कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को जरूर मिलनी चाहिए.

सूरत कोर्ट की तरफ से समन मिलने से पहले इसी तरह के मामले में राहुल गांधी को पटना के एक सिविल कोर्ट से जमानत मिली थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement