दिल्ली पुलिस ने ISI नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा किया है. ISI के लिए जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. साहिल और समीरा नाम के ये दोनों जासूस सैन्य ठिकानों की तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहे थे. हैडलर्स दोनों को जानकारी के बदले पैसे देते थे.