scorecardresearch
 

घर के अंदर दो महिलाओं की लाशें...2 दिन बाद काम पर पहुंची मेड तो हुआ खुलासा

दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव संदिग्ध हालत में मिले. पड़ोसियों को कई दिनों से घर में कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी. बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं.

Advertisement
X
घर के अंदर मिली दो महिलाओं की लाशें (Photo:itg)
घर के अंदर मिली दो महिलाओं की लाशें (Photo:itg)

दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके के आर ब्लॉक में दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं एक ही मकान में रहती थीं. इनमें से एक महिला की उम्र करीब 80 साल बताई जा रही है. दोनों के शव घर के अलग-अलग हिस्सों में पड़े मिले. 

दो दिन बाद काम पर आई थी मेड

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से घर में काम करने वाली नौकरानी नहीं आई थी. गुरुवार सुबह जब वह घर पहुंची तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उसे शक हुआ . उसे आसपास के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों महिलाएं मृत अवस्था में मिलीं. संभवत: दो दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी.

शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस के अनुसार दोनों शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement