scorecardresearch
 

दिल्ली: रोहिणी में ढही इमारत, मलबे से निकाले गए 4 लोग, 3 ने तोड़ा दम

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है. मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई है. वहीं, राहत और बचाव कार्य के दौरान सद्दाम नाम के एक मजदूर को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया है.

Advertisement
X
4 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई. (Photo: PTI)
4 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई. (Photo: PTI)

रोहिणी में 4 मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार 8 जुलाई को शाम करीब 4:28 बजे केएनके मार्ग पुलिस स्टेशन को जी-4 पॉकेट, सेक्टर‑16 रोहिणी में इमारत गिरने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि जी-4/151‑152, सेक्टर‑16 रोहिणी में बनी नई इमारत पूरी तरह ढह गई थी और उसका मलबा सड़क पर फैला हुआ था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत में काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. एनडीआरएफ, डीएफएस, टीपीडीडीएल और अन्य नागरिक एजेंसियों को सूचना दी गई.

पुलिस सहित सभी टीमों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को BSA अस्पताल ले जाया गया, जहां राम (42) पुत्र राम किशन को मृत घोषित कर दिया गया.

बचाव अभियान के दौरान सद्दाम उर्फ रवि नामक एक मजदूर को जिंदा बाहर निकाला गया. गिरी हुई इमारत के मलबे से दो और शव भी बरामद किए गए.

जानकारी के अनुसार मृतकों में राम (42), राम दुआ (62) और काफे उर्फ नूरुल (24) शामिल हैं. वहीं, सद्दाम (32) नामक मजदूर को जीवित बचा लिया गया है. बताया जा रहा है कि बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है, हालांकि मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है.

Advertisement

बता दें, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीमों ने मलबे में फंसे एक मजदूर से संपर्क स्थापित किया. सबसे पहले उसे पानी पहुंचाया गया. दिल्ली पुलिस ने पास के अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर मलबे में फंसे व्यक्ति तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया, जिससे उसकी जान बचाई जा सके. 

रात में भी बचाव कार्य बिना किसी बाधा के जारी रहे, पुलिस ने मौके पर जनरेटर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की. इमारत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement