scorecardresearch
 

रामलीला मैदान में पानी और कीचड़... 1 नवंबर को होनी है विपक्ष की रैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में बारिश के चलते पानी और कीचड़ फैल गया है. 1 नवंबर को इसी मैदान में INDIA गठबंधन की विशाल रैली होनी है. एक तरफ जहां इस महारैली को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है और तैयारियां जारी हैं, वहीं बारिश के चलते नई चुनौतियां सामने आ रही हैं.

Advertisement
X
रामलीला मैदान में बारिश के कारण जगह-जगह पानी और कीचड़ फैल गया है. (Photo: X/@ANI)
रामलीला मैदान में बारिश के कारण जगह-जगह पानी और कीचड़ फैल गया है. (Photo: X/@ANI)

दिल्ली के रामलीला मैदान में बारिश के कारण जगह-जगह पानी और कीचड़ फैल गया है. आगामी 1 नवंबर को इसी मैदान में INDIA गठबंधन की एक विशाल रैली आयोजित होने जा रही है. एक तरफ जहां इस महारैली को लेकर राजनीतिक हलचल चरम पर है और तैयारियां जारी हैं, वहीं  बारिश के चलते नई चुनौतियां नजर आ रही हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर संदेश शेयर करते हुए रामलीला मैदान में आयोजित मार्च में लोगों से शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन लोकतंत्र को बचाने, वोट चोरी रोकने और देश के संविधान की रक्षा करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

वहीं, अगर आगे भी बारिश का दौर इसी तरह जारी रहता है तो अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस बीच, राहुल गांधी ने कहा है कि यह मार्च किसी एक राजनीतिक पार्टी का नहीं है. उन्होंने उन सभी लोगों को बुलाया है जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से तंग आ चुके हैं. साथ ही उन लोगों से भी आने को कहा गय है, जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि एक ही प्रोटेस्ट है और वह देश का प्रोटेस्ट है.

Advertisement

राहुल गांधी ने पुलिस एक्शन को लेकर भी लोगों को आश्वस्त करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पुलिस और लाठियों से डरने की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी ने दावा किया कि बीजेपी में ऐसी कोई हरकत करने की हिम्मत नहीं होगी. उन्होंने लोगों से बिना घबराए साथ चलने की अपील की, ताकि संविधान और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए सभी मिलकर कदम उठा सकें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement