scorecardresearch
 

'नेहा बोरा ने वर्दी पकड़ी, नाखून से नोंचा...' वायरल फोटो वाली महिला कांस्टेबल ने सुनाई आपबीती

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता नेहा बोरा की एक महिला कांस्टेबल की वर्दी पकड़े तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में दिख रहीं कांस्टेबल का नाम नीतू है. नीतू ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा ने उनकी वर्दी फाड़ दी थी. उन्होंने बताया कि इस फोटो के वायरल होने के बाद से उन्हें काफी गालियां दी जा रही हैं.

Advertisement
X
वायरल तस्वीर में नेहा बोरा कांस्टेबल की वर्दी पकड़े दिख रही हैं. (Photo- PTI)
वायरल तस्वीर में नेहा बोरा कांस्टेबल की वर्दी पकड़े दिख रही हैं. (Photo- PTI)

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता नेहा बोरा की एक तस्वीर वायरल हुई थी. इसमें वो बैरिकेड पर चढ़े एक महिला कांस्टेबल की वर्दी पकड़े दिखाई दी थीं. अब इस महिला कांस्टेबल ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसवालों के साथ हो रहे बर्ताव के बारे में बात की है.

नेहा बोरा के साथ वायरल तस्वीर में दिख रहीं कांस्टेबल का नाम नीतू है. वो आउटर दिल्ली के नांगलोई थाने में तैनात हैं और उन्हें नई दिल्ली इलाके में एक प्रोटेस्ट के दौरान ड्यूटी पर लगाया गया था. नीतू ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ किस तरह की बदसलूकी की गई.

महिला कांस्टेबल नीतू ने बताया कि जब नेहा बोहरा प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड्स पर चढ़ गई थीं, तब उन्हें नीचे उतारने के लिए कांस्टेबल नीतू भी ऊपर चढ़ी थीं. इसी दौरान नेहा बोहरा ने उनकी वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और नाखून से हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी. इस झड़प में कांस्टेबल नीतू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया.

(Photo- PTI)
(Photo- PTI)

'क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं हैं?'

Advertisement

कांस्टेबल नीतू ने बताया कि इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उन्हें गालियां दी जा रही हैं और अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं. नीतू ने सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर प्रोटेस्ट में शामिल होने वाली महिलाएं हैं, तो क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं हैं? हमारे साथ तैनात महिला पुलिसकर्मियों को गालियां दी जा रही हैं और मारपीट की जा रही है.'

यह भी पढ़ें: नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, AISA के मार्च के दौरान रांची में जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों से उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और वो अपना प्रदर्शन करें, इसमें कोई हर्ज नहीं है, लेकिन पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी निभा रही हैं, उन्हें उनका काम करने दिया जाए. नीतू ने आगे कहा कि लगातार उनके साथ बदतमीजी की जा रही है और उल्टे पुलिस के व्यवहार पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि, उनके साथ जो हो रहा है वो भी जायज नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement