scorecardresearch
 

स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं संजय दत्त

संजय दत्त नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं. खबर है कि एनडीएमसी ने इसके लिए दत्त से बात की है.

Advertisement
X
हाल ही में संजय दत्त अपनी सजा काटकर रिहा हुए हैं
हाल ही में संजय दत्त अपनी सजा काटकर रिहा हुए हैं

फिल्म अभिनेता संजय दत्त नई दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं. खबर है कि एनडीएमसी ने इसके लिए दत्त से बात की है. हाल ही में दत्त टाडा केस में अपनी सजा काटकर यरवडा जेल से रिहा हुए हैं.

फिल्म और स्पोर्ट्स की कई बड़ी हस्तियों से संपर्क
एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी कैंपेन के बनने के लिए हमने कुछ सेलिब्रेटिज से संपर्क किया है. हमने इसके लिए फिल्म और स्पोर्ट्स जगत के कई बड़ी हस्तियों से बात की है. इसके लिए कई लोग हमारी नजर में हैं. कुमार ने से बातचीत के सवाल पर कुछ नहीं कहा.

नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और सोलर पैनल की जानकारी
नरेश कुमार ने एनडीएमसी के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हम शहर के तमाम सीवर को नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ रहे हैं. ऐसे दस नए प्लांट बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के लिए हमने कई सोलर पैनल सब स्टेशन बनाए हैं. चुने गए 23 सब स्टेशनों में हम 13 को पहले चरण में करेंगे. कुमार ने बताया कि इस पर करीब 9.75 करोड़ रुपये की लागत आएगी और 1.475 मेगावाट बिजली पैदा हो सकेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement