scorecardresearch
 

दिल्ली की रोहिणी जेल में मर्डर, धारदार हथियार से विचाराधीन कैदी की हत्या

दिल्ली की रोहिणी जेल में एक विचाराधीन कैदी की हत्या का मामला सामने आया है. आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.

Advertisement
X
दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी का मर्डर  (Photo: Representational)
दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी का मर्डर (Photo: Representational)

दिल्ली की रोहिणी जेल में रविवार को एक अंडरट्रायल कैदी की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था. आरोप है कि जेल के अंदर ही साथी कैदियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, वारदात दोपहर करीब 12 बजे हुई. प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप साथी कैदियों भोला और मुकेश पर है. हमले के बाद जेल प्रशासन की ओर से प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

तंबाकू बेचने को लेकर विवाद की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्रमोद जेल के अंदर कथित तौर पर तंबाकू बेचता था. बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर उसका दूसरे कैदियों से विवाद हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के बाद प्रमोद पर हमला किया गया. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

फिलहाल इस घटना को गैंगवार से जुड़ा मामला नहीं माना जा रहा है. पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं. हमले में भोला और मुकेश की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा.

Advertisement

पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement