scorecardresearch
 

दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में धुआं उठने की सूचना, मौके पर भेजी गईं 6 दमकल गाड़ियां

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने की सूचना मिली है, दमकल विभाग ने मौके पर छह गाड़ियों को भेजा है. फिलहाल इसके कारणों की जांच जारी है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
X
दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने का मामला सामने आया.
दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से धुआं उठने का मामला सामने आया.

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में धुआं उठने की सूचना मिली है. ब्रिटिशकाल में बनी इस प्रमुख सरकारी इमारत में धुआं उठता दिखाई दिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दमकल विभाग को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर इसकी सूचना मिली थी. दमकल विभाग ने तुरंत छह गाड़ियां मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल धुआं उठने के कारणों की जांच की जा रही है. 

दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें नॉर्थ ब्लॉक में धुआं उठने की सूचना मिली थी. जिसके बाद उन्होंने छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा. फिलहाल धुएं पर काबू कर लिया गया है. अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. 

पुलिस के मुताबिक, इमारत की छत पर मरम्मत का काम चल रहा था, जहां कुछ मजदूर मौजूद थे. छत पर रखे एक पुराने प्लास्टिक के पानी के टैंक में आग लगी थी, लेकिन मजदूरों ने आग को बुझा दिया.

यह भी पढ़ें: जम्मू रेलवे स्टेशन के सामने शिवा मार्केट में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

Advertisement

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा, 'आग बुझा दी गई है, अंदर कुछ तोड़-फोड़ का काम चल रहा था. आग छोटी थी, कोई हताहत नहीं हुआ है.'

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने बताया कि संसद जाते समय उन्होंने धुआं देखा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठता देखा. ऐसा लगता है कि वहां आग लगी.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement