scorecardresearch
 

मजनू का टीला में डबल मर्डर: महिला और 6 महीने की बच्ची की चाकू मारकर हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर शक

नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला में महिला और 6 महीने की बच्ची की घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला का नाम सोनल और बच्ची का नाम यशिका है. पुलिस को शक है कि सोनल का ब्वॉयफ्रेंड निखिल हत्या के पीछे है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
महिला और 6 साल की बच्ची का मर्डर
महिला और 6 साल की बच्ची का मर्डर

नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से दिल दहला देने वाला डबल मर्डर का मामला सामने आया है. यहां एक महिला और उसकी 6 महीने की बच्ची की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक महिला की पहचान सोनल के रूप में हुई है जबकि बच्ची का नाम यशिका था.

पुलिस के मुताबिक, सोनल अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव-इन में रहती थी. हाल ही में दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसके बाद सोनल अपनी दोस्त रश्मि के घर मजनू का टीला में रहने के लिए आ गई थी.

महिला और 6 महीने की बच्ची का मर्डर 

घटना के वक्त रश्मि घर पर नहीं थी. पुलिस को शक है कि इसी दौरान निखिल वहां पहुंचा और गुस्से में आकर सोनल पर चाकू से हमला कर दिया. हत्या के बाद भागते समय उसने यशिका को भी नहीं छोड़ा और उस मासूम की भी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि यशिका, सोनल की दोस्त रश्मि की बेटी थी.

प्रेम संबंधों में तनाव के चलते हत्या की आशंका 

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है. निखिल की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement