दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लगी. आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. राहत और बचाव कार्य में मदद के लिए अतिरिक्त पानी के टैंकर और रोशनी के उपकरण भी घटनास्थल पर भेजे गए हैं.
दमकल विभाग को रात 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. ताजा जानकारी के मुताबिक, आग एक दुकान से शुरू हुई और आसपास की दुकानों तक फैल गई. आग बुझाने का काम अभी भी जारी है.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.