20 तारीख को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल 21 वर्षीय युवती को गंभीर चोटें आई थी. उन्हें राजधानी दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यहां उनका इलाज चल रहा है.
24 घंटे पहले ही उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था. उनकी हालत में सुधार है, वे होश में हैं और खुद से सांस ले पा रही हैं. साथ ही, वे चिकित्सीय निर्देशों पर सही ढंग से प्रतिक्रिया भी दे रही हैं.
21 वर्षीय साक्षी को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में चोटें आने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें चेहरे, छाती और गर्दन पर चोट आई थी. साक्षी सोमवार को इस प्रदर्शन में शामिल हुई थी, वे इस प्रदर्शन में अपनी कज़िन के साथ शामिल हुई थी. इस दौरान उनकी कज़िन को भी पैर में चोट आई है. हालांकि ज्यादा चोटें साक्षी को ही आई थी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की कड़ी निगरानी में व्यापक क्रिटिकल केयर की ज़रूरत है और उनकी उचित देखभाल दी जा रही है.
गौरतलब है कि सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में हज़ारों लोगों ने संसद की ओर मार्च किया था. पेपर लीक मामले को लेकर यह विरोध प्रदर्शन हो रहा था. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया.
इसी हादसे में 21 वर्षीय युवती चोटिल हो गई थी जिसके बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया था. यहां उनका उचित इलाज किया जा रहा है. कल उन्हें सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटा लिया गया था. वे स्थिर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है.