scorecardresearch
 

दिल्ली में 70 लाख की ड्रग के साथ जैकलीन गिरफ्तार, कॉलेज छात्रों को करती थी सप्लाई

दिल्ली पुलिस ने मोहन गार्डन से युगांडा की 26 वर्षीय जैकलीन नामुलोंडो को 117 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद सिंथेटिक ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कॉलेज छात्रों और युवाओं को ड्रग सप्लाई करती थी.

Advertisement
X
युगांडा की रहने वाली है जैकलीन. (Photo: Representational )
युगांडा की रहने वाली है जैकलीन. (Photo: Representational )

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के मोहन गार्डन इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए युगांडा की 26 वर्षीय महिला जैकलीन नामुलोंडो को 117 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार बरामद सिंथेटिक ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है. इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

एक एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक विदेशी महिला बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई कर रही है. सूचना के आधार पर गुरुवार को टीम ने छापेमारी की, जहां से 117 ग्राम उच्च गुणवत्ता का एम्फेटामाइन बरामद किया गया. पूछताछ में महिला की पहचान युगांडा के कंपाला की रहने वाली जैकलीन नामुलोंडो के रूप में हुई.

कॉलेज छात्रों को सप्लाई किया जा रहा था ड्रग
जांच में सामने आया है कि जैकलीन जुलाई 2025 में तीन महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी. हालांकि वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी. पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में वह दिल्ली के कॉलेज छात्रों और युवाओं को यह सिंथेटिक ड्रग सप्लाई करती थी.

Advertisement

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद एम्फेटामाइन उसे कहां से मिलता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही दिल्ली में सक्रिय अन्य ड्रग सप्लायरों से उसके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार आरोपी का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन उसके मोबाइल फोन, संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की गहन पड़ताल की जा रही है ताकि पूरे ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement