दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पेश किए गए दिल्ली के बजट की जमकर तारीफ की है.
जनता से पूछकर बजट बनाया
ने कहा, 'हमने एसी कमरे में बैठकर नहीं बनाया. जनता से पूछकर बजट बनाया. दिल्ली का बजट ऐतिहासिक है.
हमने जो कहा, सो किया
केजरीवाल ने कहा, 'हमने जो कहा, सो किया. ये आम आदमी का बजट है. ये गरीबों और मध्यम वर्ग का बजट है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बजट दिल्ली के लिए निवेश है.
दिल्ली विधानसभा में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को 41,129 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. शिक्षा पर बजट दोगुने से भी ज्यादा किया गया है, जबकि शिक्षा क्षेत्र का बजट लगभग डेढ़ गुना कर दिया गया है.