scorecardresearch
 
अपना पहला पूर्ण बजट आज पेश करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार गुरूवार को अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया इस बजट को पेश करेंगे. पहली बार किसी सरकार ने दिल्ली की जनता से राय-मशविरा कर बजट का खाका तैयार किया है. उम्मीद की जा रही है कि केजरीवाल सरकार अपने 70 प्वाइंट एजेंडे को ध्यान में रखकर बजट पेश करेगी.

Advertisement
X
बुधवार को स्पीकर ने मार्शल बुलाकर तीन विधायकों को सदन से बाहर कर दिया

बुधवार को का दूसरा दिन हंगामे के कारण सुर्खि‍यों में रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने मार्शल बुलाकर तीन विधायकों को सदन से बाहर कर दिया.

बताते चलें कि बीजेपी विधायक एमसीडी को लेकर चौथी वित्त समिति की रिपोर्ट को पटल पर रखने की मांग करने लगे. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. करने लगे. इस बीच विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओपी शर्मा और जगदीश प्रधान को सदन से बाहर कर दिया.

Advertisement
Advertisement