scorecardresearch
 

अमेरिकी उड़ान में छेड़खानी करने पर एक भारतीय को जेल की सजा

ह्यूस्टन से न्यू जर्सी जाने के दौरान फ्लाइट में सो रही एक महिला से छेड़खानी करने की बात कबूल करने वाले एक भारतीय को आठ महीने की कैद की सजा सुनाई गई है.

Advertisement
X

ह्यूस्टन से न्यू जर्सी जाने के दौरान फ्लाइट में सो रही एक महिला से छेड़खानी करने की बात कबूल करने वाले एक भारतीय को आठ महीने की कैद की सजा सुनाई गई है.

देवेंद्र सिंह (62) ने पिछले महीने अपना अपराध कबूल किया. जज स्टैनली चेस्लर ने रिहाई के बाद सिंह को दो साल तक निगरानी में रखे जाने का आदेश भी सुनाया.

अभियोजकों ने कहा कि देवेंद्र विमान में इस अनजान महिला के बगल में बैठा था. महिला को नींद आ गई. जब उसकी आंखें खुली तो उसने पाया कि सिंह उसे चूम रहा है और उसका हाथ उसकी शर्ट के अंदर है.

सिंह लुसियाना के बैटन राउग में रहता है.

(एपी से इनपुट)

Advertisement
Advertisement