scorecardresearch
 

Delhi Crime: एकतरफा प्यार में लड़की को चलती कैब में चाकू मारकर किया लहूलुहान, आरोपी अरेस्ट

दिल्ली में एक लड़की को चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. 22 साल की चंद्रिका मलिक कैब में बैठकर इंटरव्यू देने जा रही थी. इसी दौरान आरोपी आया और उसके साथ जबरन कैब में बैठ गया और थोड़ी दूर जाने के बाद उसने लड़की पर ताड़बतोड़ वार कर दिए.

Advertisement
X
एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारकर किया घायल
एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मारकर किया घायल

राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आया है. जहां लड़की को चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. लड़की अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पिछले दो सालों से दोनों एक दूसरे को जानते थे. आरोपी लड़की पर शादी का दबाव बना रहा था. 

जानकारी के मुताबिक 22 साल की चंद्रिका मलिक कैब में बैठकर इंटरव्यू देने जा रही थी. इसी दौरान आरोपी आया और उसके साथ जबरन कैब में बैठ गया. थोड़ी दूर जाने के बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और लड़की पर ताड़बतोड़ वार करने शुरू कर दिए. इस घटना को देखकर कैब ड्राइवर डर गया और कैब छोड़कर भाग गया. 

चलती कैब में लड़की को चाकू मारकर किया लहूलुहान

आरोपी ने लड़की के चेहरे और पीठ पर ताड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया. इसके बाद आरोपी लड़के ने कैब से निकलकर भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. घायल चंद्रिका को एम्स के टॉमा सेंटर में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. आरोपी की पहचान 27 साल का गौरव पाल के तौर पर हुई है. वो गाजियाबाद का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है.

Advertisement

लड़की को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया

इस घटना पर लड़की की मां ने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था. पहले दोनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे. गौरव इस दोस्ती का गलत मतलब निकाल रहा था. जबरन शादी का दबाव बना रहा था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

घायल चंद्रिका के पिता नहीं है और उसकी मां घरों में काम कर पांच भाई बहनों का पेट पालती है. चंद्रिका अच्छी नौकरी कर घर संभालना चाहती थी. इसलिए वो नौकरी की तलाश में इंटरव्यू देने जा रही थी. दोनों के झगड़े की शिकायत पहले साकेत पुलिस स्टेशन में दी गई थी. लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. पीड़िता परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं उससे पूछताछ की जा रही है. 

(रिपोर्ट- अमरदीप कुमार)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement