scorecardresearch
 

दिल्ली: करोल बाग के PG में लगी भीषण आग, 2 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

करोल बाग में लेदर यूनिट और पीजी वाली इमारत में अचानक आग लग गई. पुलिस और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियाँ मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

Advertisement
X
PG में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. (Photo-Screengrab)
PG में आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. (Photo-Screengrab)

दिल्ली के करोल बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने का मामला सामने आया है. जिस इमारत में आग लगी, उसकी ऊपरी मंजिलों पर पीजी चलाया जा रहा था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर जूते बनाने वाली एक छोटी लेदर यूनिट चल रही थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और वहां फंसे 2 छात्रों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. आसपास के इलाके में यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है....
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement