भूकंप के ताबड़तोड़ झटकों से सोमवार देर रात राजधानी कांप उठी. तीन घंटे में भूकंप के चार झटके लगे. इस बार भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था, लेकिन हल्के झटकों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ.
महसूस किए गए. भूकंप के झटके रात के 12 बजकर 41 मिनट, 1 बजकर 42 मिनट, 1 बजकर 55 मिनट और 3 बजकर 41 मिनट पर आए. भूकंप का केंद्र दिल्ली के सैनिक फॉर्म और बिंजोपुर में था.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 और दूसरे की 3.3 थी. तीसरे और चौथे झटके की तीव्रता रिक्टल स्केल पर 2.5 और 2.8 थी.
ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली भूकंप का केंद्र बना. देर रात आए इन झटकों को कई इलाकों में लोगों ने महसूस किया. ये झटके करीब 3 सेकंड तक महसूस किए गए. गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, यमुना विहार, सिविल लाइंस, लाजपत नगर, शास्त्री नगर समेत पूरी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए. फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं.
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. अक्टूबर में भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे. हालांकि उस समय भूकंप का केंद्र भारत-चीन सीमा पर था.