scorecardresearch
 

'थप्पड़ मारा और फर्श पर पटका...', दिल्ली मेट्रो में सीट के झगड़े में जान गंवा बैठा शख्स, दो पर केस दर्ज

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई. FIR के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, जिससे वह फर्श पर गिरकर घायल हो गए.

Advertisement
X
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीट को लेकर विवाद, मारपीट के बाद 48 साल के शख्स की मौत. (File Photo-PTI)
सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीट को लेकर विवाद, मारपीट के बाद 48 साल के शख्स की मौत. (File Photo-PTI)

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई. घटना के बाद उनकी मां दुर्गा शर्मा की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाने में FIR दर्ज की गई है. FIR में संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह के नाम दर्ज हैं. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

FIR के मुताबिक, विवाद मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीट के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ था. शिकायत में कहा गया है कि सीट को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि संजय प्रताप सिंह और सिद्धार्थ सिंह ने पवन शर्मा के साथ मारपीट की. इस दौरान उन्हें थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया.

शिकायत के अनुसार, धक्का लगने के बाद पवन शर्मा मेट्रो के फर्श पर गिर गए और उनके सिर में चोट लगी. घटना के बाद मेट्रो स्टाफ ने उन्हें एंबुलेंस से LNJP अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. FIR में BNS की धारा 105 और धारा 3(5) का उल्लेख किया गया है. पुलिस अब घटना के दौरान हुई पूरी घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस तरह बढ़ा और मारपीट के बाद पवन शर्मा की हालत कैसे बिगड़ी. पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. FIR में नामजद दोनों लोगों पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, घटना की पूरी जानकारी और पवन शर्मा की मौत से जुड़े अन्य विवरणों का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement