scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में बारिश का डबल धमाका! गर्मी हुई कम, 59 हुआ AQI

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. वहीं, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 पर पहुंच गया है, जो इस साल का सबसे अच्छा स्तर है. मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जबकि शुक्रवार से बारिश में कमी आने की संभावना है.

Advertisement
X
दिल्ली-एनसीआर में साल का सबसे बेहतर AQI दर्ज हुआ. (Photo- Pexels)
दिल्ली-एनसीआर में साल का सबसे बेहतर AQI दर्ज हुआ. (Photo- Pexels)

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली ही बारिश ने दिल्लीवालों को बड़ी राहत दी है. इस झमाझम बारिश से दिल्ली को दोहरा फायदा मिला है. एक तरफ जहां तापमान में भारी गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की हवा भी इस साल के सबसे साफ स्तर पर पहुंच गई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) महज 59 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. ये साल 2026 में अब तक का सबसे कम और सबसे बेहतर एक्यूआई है. 

इससे पहले इसी साल 12 जून को दिल्ली का सबसे अच्छा एक्यूआई 73 रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें अब और सुधार हुआ है.

तापमान में भारी गिरावट, अयानगर रहा सबसे ठंडा

बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी अचानक गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरकर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की बात करें तो मौसम केंद्रों में अयानगर सबसे ठंडा क्षेत्र रहा. अयानगर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद 'रिज' इलाका दूसरा सबसे ठंडा जोन रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Advertisement

गुरुवार को भी हल्की बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Video: सड़कों पर बाढ़, मॉल में पानी... बारिश के बाद सामने आई शहर की असली तस्वीर

हालांकि, मौसम विभाग का ये भी कहना है कि शुक्रवार से बारिश में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी और बारिश का ये दौर थम सकता है. इसके बावजूद दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान कंट्रोल में रहेगा और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement