scorecardresearch
 

एक बार फिर कूड़ा-कूड़ा होगी राजधानी !

हो सकता है कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि दिल्ली में चारों और गंदगी ही दिखाई दे. सफाई कर्मचारियों के यूनियन अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि अबकी बार हम पक्का इंतजाम चाहते है, तीनों मेयर और मुख्यमंत्री को मिल बैठकर इसका समाधान करना चाहिए.

Advertisement
X
मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रदर्शन
मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्रदर्शन

पूर्वी दिल्ली निगम के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, केजरीवाल सरकार के आने के बाद ये छठवीं बार इन कर्मचारियों का प्रदर्शन है. सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने पड़पड़गंज स्थित उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. मगर अब दिल्ली वालों के लिए ये हड़ताल आफत लेकर आ सकती है क्योंकि इन कर्मचारियों ने अब कूड़ा-कचरा उठाना बंद कर दिया है. जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में कू़ड़ा जमा होना शुरू हो गया है.

हो सकता है कि आने वाले दिनों में हो सकता है कि दिल्ली में ही दिखाई दे. सफाई कर्मचारियों के यूनियन अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि अबकी बार हम पक्का इंतजाम चाहते है, तीनों मेयर और मुख्यमंत्री को मिल बैठकर इसका समाधान करना चाहिए.

इन कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार के सामने ये मांगे रखी हैं-

Advertisement

तीन महीने का वेतन जारी किया जाए

सभी कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जाए

दैनिक वेतन भोगी कर्मचरियों की वेतन वृद्धि हो

वर्दी का पैसा, मेडिकल कैशलेस कार्ड आदि की व्यवस्था की जाए

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement