scorecardresearch
 

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां हमलावर फरार हो गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर: Pexels
सांकेतिक तस्वीर: Pexels

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. 

जानकारी के मुताबिक, हमलावर मौके से फरार है और पुलिस को अब तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है.

कैसे हुई हत्या

शख्स शाम 7:30 बजे ई-रिक्शा से जा रहा था, तभी यमुनाबाजार अंडर पास के पास बदमाशों ने उसके साथ लूट की और उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी उंगलियां कट गईं. 

इस मामले में तीन लोगों को चोट आई. घायलों में से एक यात्री की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन और उत्तरी जिले की ऑपरेशन टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं और वे इस मामले को जल्द सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ हत्याकांड: अरविंद की गोली से ही हुई थी बेटे की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; चश्मदीद बच्ची ने दिया ये बयान

इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही कश्मीरी गेट SHO और क्राइम टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल हत्या और लूट के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और बदमाशों की तलाश की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement