scorecardresearch
 

दिल्ली NCR में नशीली दवाओं की स्मगलिंग... युवाओं को निशाना बनाने वाले ड्रग्स सिंडिकेट की कहानी

दिल्ली पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है. ये लोग प्रतिबंधित दवाओं की स्मगलिंग कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप मिली है.

Advertisement
X
आरोपी बिना किसी लाइसेंस के दिल्ली NCR में सप्लाई करते थे दवाएं. (Photo: Screengrab)
आरोपी बिना किसी लाइसेंस के दिल्ली NCR में सप्लाई करते थे दवाएं. (Photo: Screengrab)

दिल्ली में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो प्रतिबंधित दवाओं की अवैध तरीके से सप्लाई कर रहा था. इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन युक्त कफ सिरप मिला.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना किसी लाइसेंस के इन दवाओं की सप्लाई दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में कर रहे थे. जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पिछले कई वर्षों से एक्टिव था. खासतौर पर युवाओं को निशाना बना रहा था. प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था, जिससे युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था.

दिल्ली पुलिस को इस अवैध कारोबार की जानकारी काफी समय से मिल रही थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर अभियान चलाया. कई दिनों की निगरानी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं.

यह भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप केस: 50 हजार का इनामी ड्रग किंगपिन हरियाणा से गिरफ्तार, सैकड़ों फर्जी फर्मों का खुलासा

Advertisement

बरामद सामग्री में अल्प्राजोलम की हजारों गोलियां, ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन आधारित कफ सिरप की कई बोतलें शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इन्हें किन-किन इलाकों में भेजा जाता था. साथ ही, इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कीमत पर राजधानी में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: अंशुल)
Live TV

Advertisement
Advertisement