scorecardresearch
 

MCD चुनाव में APP नहीं करेगी उम्मीदवारों में बदलाव

पंजाब चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के कई सूत्र दिल्ली के निगम चुनावों में बांटे गए टिकटों की समीक्षा की बात कर रहे थे, जिसे अब पार्टी के नेता और दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडेय ने खारिज कर दिया है.

Advertisement
X
MCD चुनाव के लिए आप ने की पूरी तैयारी
MCD चुनाव के लिए आप ने की पूरी तैयारी

पंजाब चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के कई सूत्र दिल्ली के निगम चुनावों में बांटे गए टिकटों की समीक्षा की बात कर रहे थे, जिसे अब पार्टी के नेता और दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडेय ने खारिज कर दिया है.

दिलीप पांडेय ने कहा, 'किसी भी उम्मीदवार का टिकट काटा नहीं जाएगा और न ही किसी तरह से बांटे गए टिकटों की समीक्षा की जाएगी, लेकिन अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ अपराधिक मामलों में सबूत मिले तो पार्टी उस पर कार्रवाई करेगी. आम आदमी पार्टी ने अब तक दिल्ली के नगर निगम चुनावों के लिए 248 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

पंजाब चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली के निगम चुनाव के लिए नाक और प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुके हैं. ऐसे में पार्टी एमसीडी चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है. पहले पार्टी के सूत्रों का कहना था कि अब तक दिए गए टिकटों की समीक्षा की जा सकती है, जिससे जीतने वाले उम्मीदवारों पर दांव लगाया जा सके, लेकिन इस फैसले के बुरे परिणाम के डर से पार्टी अब इस बात को खारिज कर रही है.

Advertisement

वहीं दिलीप पांडेय ने बीजेपी शासित एमसीडी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने सभी मौजूदा काटने की घोषणा करके ये मान लिया है बीजेपी के तमाम पार्षद भ्रष्ट हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement