scorecardresearch
 

दिल्ली: पुलिस कमिश्नर ने ली अफसरों की बैठक, अलर्ट रहने का निर्देश

खुफिया एजेंसियों ने इस बार दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए कमिश्नर ने सभी अफसरों को हिदायत दी कि सभी अपनी आंखों को खुला रखें.

Advertisement
X
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (फाइल फोटो)
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक (फाइल फोटो)

 

  • दिल्ली में खुफिया अलर्ट
  • पुलिस कमिश्नर ने बुलाई बैठक
  • 15 अगस्त के दिन रहेगी हाई अलर्ट
  • संदिग्धों पर रखी जाएगी नजर

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने इंस्पेक्टर, एसीपी, डीसीपी और बीट में तैनात पुलिस वालों के साथ सभी सीनियर अफसरों के साथ लंबी मीटिंग की. सूत्रों के मुताबिक, कमिश्नर ने सभी अफसरों को 15 अगस्त के मौके पर अलर्ट रहने को कहा है.

खुफिया एजेंसियों ने इस बार दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. इसको देखते हुए कमिश्नर ने सभी अफसरों को हिदायत दी कि सभी अपनी आंखों को खुला रखें. सभी मार्केट की चेकिंग की जाए. संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए.

पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियां चल रही हैं. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ध्वजारोहण करेंगे. ऐसे में आतंकवादी भी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले से तीन किलोमीटर के दायरे में हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है. देश के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है.

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को खत लिखकर सुरक्षा कड़ी करने को कहा है. एयरपोर्ट, रनवे, एयर स्ट्रिप, एयर फोर्स स्टेशन, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूल, फ्लाइंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पर भी सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अलर्ट किया गया है.

एयरपोर्ट के रास्ते में पड़ने वाले चेक पोस्ट पर भी पेट्रोलिंग बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं.

Advertisement
Advertisement