scorecardresearch
 
Advertisement
दिल्ली

लोकतंत्र बचाओ की हुंकार: आकाशवाणी भवन के बाहर डटे राहुल से अखिलेश तक, तस्वीरों में देखें विपक्ष की एकजुटता

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 1/11

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान राहुल गांधी हाथ में 'ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो' (ज्ञानेश, अब बस, इस्तीफा देने का समय आ गया है) लिखी तख्ती लेकर पहुंचे. साथ में प्रियंका गाधी भी दिखी, विपक्षी नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने चुनाव आयोग से करीब 400 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया.

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 2/11

आकाशवाणी भवन परिसर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पेड़ के नीचे बैठकर विरोध करते दिखे. पुलिस के रोके जाने के बाद दोनों नेता वहीं धरने पर बैठ गए और आगे की रणनीति पर चर्चा करते नजर आए.

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 3/11

धरने पर बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं के साथ दिखे. पास ही लहराती तख्तियों पर लिखा "Democracy Not For Sale!" (लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है) सत्ता के खिलाफ उनके तीखे आक्रोश को बयां करता है. 

(Photo- PTI)

Advertisement
Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 4/11

हाथ उठाकर तीखा आक्रोश जताते तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी. भीड़ और अन्य नेताओं के बीच उनका यह आक्रामक रुख और तेवर सीधे तौर पर सत्ता को चुनौती देते नजर आते हैं. 

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 5/11

प्रदर्शन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, लोकसभा सांसद इकरा हसन और अन्य पार्टी नेता भी पुलिस बैरिकेड्स के सामने डटे रहे. हाथों में 'लोकतंत्र बचाना है, वोट को बचाना है' और 'मुचुआ हटाओ, पीडीए बचाओ!' लिखी लाल तख्तियां लिए यह प्रदर्शनकारी कड़ा विरोध जता रहे हैं. 

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 6/11

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच गंभीर चर्चा होती नजर आई. हाथों में 'BJP ही CEC है!' लिखी तख्तियां थामे कार्यकर्ता चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विरोध जता रहे हैं. लाल टोपी पहने नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी विपक्षी एकजुटता का सबूत पेश करती है.

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 7/11

लहराते तिरंगे के साये में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समर्थकों और मीडिया के भारी हुजूम के बीच आगे बढ़ते दिखे. यह दृश्य जनआंदोलन के उत्साह, लोकतांत्रिक अधिकारों की सशक्त अभिव्यक्ति और जनता के साथ सीधे जुड़ाव को बयां करता है. 

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 8/11

इस दौरान पुलिस बस की छत पर चढ़कर हाथ हिलाते और विरोध दर्ज कराते छात्र नेता को दिल्ली पुलिस के जवान नीचे उतारने की कोशिश में जुटे दिखे. हाथ में तिरंगे का झंडा थामे यह दृश्य सड़क पर छात्रों और युवाओं के बेखौफ तेवर की झलक पेश करता है.

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 9/11

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन पुलिस बैरिकेड्स से जूझते नजर आए. सुरक्षाकर्मियों की भारी घेराबंदी और धक्का-मुक्की के बीच वो आगे बढ़ने का प्रयास करते दिखे. 

(Photo- PTI)

Advertisement
Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 10/11

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड्स फांदते दिखे. मीडिया के कैमरों और सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बीच सामने आई यह तस्वीर उनके आक्रामक तेवर, ज़मीनी संघर्ष और सत्ता के खिलाफ सीधे टकराव के संकल्प को दर्शाती है.

(Photo- PTI)

Rahul Gandhi Protest Outside Akashwani Bhawan
  • 11/11

पुलिस बस में हिरासत में लिए जाने के दौरान NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की. हाथों में 'डोंट बिट्रे डेमोक्रेसी' (लोकतंत्र के साथ धोखा न करें) का पोस्टर थामे यह प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर अपना आक्रोश जता रहे हैं. 

(Photo- PTI)

Advertisement
Advertisement