scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Railway PNR Rule Change: ट्रेन टिकट बुकिंग में PNR का बदलेगा नियम, दशकों बाद हो रहा बदलाव, जानिए कब से

रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव
  • 1/6

किफायती और आरामदायक सफर की बात होती है, तो सबसे ऊपर भारतीय रेल की यात्रा रहती है. इंडियन रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं और अब एक दशकों पुराना नियम बदलने जा रहा है, जो ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो रेलवे रिजर्वेशन टिकट पर दिखने वाले 10 अंकों के पीएनआर की पुरानी सीरीज को बदलकर 'माइग्रेटेड पीएनआर' में बदलने जा रहा है. (Photo: ITG)

दिसंबर में लागू होगी नई व्यवस्था
  • 2/6

दिसंबर में लागू होगी नई व्यवस्था
भारतीय रेलवे में रिजर्वेशन टिकट पीएनआर सीरीज में ये बदलाव दशकों बाद देखने को मिलने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस नए माइग्रेटेड पीएनआर की व्यवस्था इस साल दिसंबर महीने में लागू की जा सकती है. इस चेंज से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट को फिलहाल रेलवे द्वापा लखनऊ से रन करने वाली ट्रेन में किया गया है. इसमें ट्रेन नंबर 14210 के PNR सीरीज वाले टिकट पर अब PNR 500 अंकित है. (Photo: ITG)

PNR में दिखेगा ये बड़ा बदलाव
  • 3/6

PNR में दिखेगा ये बड़ा बदलाव
दिसंबर लागू होने वाले रेलवे के इस बदलाव के बारे में विस्तार से बात करें, तो Railway Rule Change के बाद सभी ट्रेनों के PNR 1, 3, 5 या 7 जैसे Odd नंबरों से शुरू होंगे. फिलहाल तक पीएनआर के शुरुआती तीन अंक खासतौर पर चार डेटाबेस सेंटर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को प्रदर्शित करते हैं. जैसे दिल्ली के लिए PNR2, मुंबई के लिए PNR8, मतलब अभी शुरुआत इवेन नंबर से की जाती है. (Photo: ITG)

Advertisement
रेलवे को क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत? 
  • 4/6

रेलवे को क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत? 
अब बड़ा सवाल ये कि आखिर दशकों से चली आ रही व्यवस्था में रेलवे को बदलाव क्यों करना पड़ रहा है. तो इसके पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल, सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने अब तक चले आ रहे रिजर्वेशन सिस्टम को अपग्रेड किया है. इससे टिकट करेक्शन से लेकर सीट पोजीशन तक से जुड़े काम आसान हो गए हैं, लेकिन इस मॉर्डेनाइजेशन में पुरानी सीरीज के पीएनआर नंबर बाधा बन रहे हैं और इसके लिए अब इन्हें भी बदला जा रहा है. (Photo: ITG)

पायलट प्रोजेक्ट में 1230 ट्रेनों का चयन
  • 5/6

पायलट प्रोजेक्ट में 1230 ट्रेनों का चयन
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे की ओर से पीएनआर नंबरों को माइग्रेट करने से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट में देश की 1230 ट्रेनों का चयन फिलहाल किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि साल के आखिरी दिसंबर महीने के तीसरे हफ्ते से सभी ट्रेनों के पीएनआर नंबर में बदलाव देखने को मिलने लगेंगे. (Photo: ITG)

नए नियम से किसे परेशानी?  
  • 6/6

नए नियम से किसे परेशानी?  
अब एक और बड़ी बात कि आखिर इन भारतीय रेलवे के नए पीएनआर नियम (Indian Railway New PNR Rule) से परेशानी किसे होगी. तो बता दें दिक्कत सिर्फ उन्हें पेश आएगी, जिसने अपना टिकट पुराने सिस्टम के जरिए बुक कराया होगा और उसे अपनी यात्रा की तारीख में कोई बदलाव कराना है, तो नए सिस्टम के तहत ये काम नहीं होगा. बल्कि उस यात्री को अपना टिकट कैंसिल कराकर नया टिकट बनवाना होगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement