scorecardresearch
 

20 लाख के इनामी माओवादी नेता ने बीवी समेत किया सरेंडर

आंध्र प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य की माओवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता और प्रवक्ता ने अपनी पत्नी समेत सरेंडर कर दिया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

आंध्र प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी उस वक्त मिली जब छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य की माओवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता और प्रवक्ता ने अपनी पत्नी समेत सरेंडर कर दिया.

गुदसा उसेंदी उर्फ जी वी के प्रसाद सीपीआई (माओवादी) की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य था. उस पर 20 लाख रुपये का इनाम था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रसाद ने यहां सरेंडर कर दिया. उन्होंने बताया कि उसेंदी पिछले 25 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement