scorecardresearch
 

वैशाली: पति ने नहीं बनवाया शौचालय, पत्नी ने दिया तलाक

बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने ससुराल में शौचालय न होने की वजह से अपने पति को तलाक दे दिया. दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी.

Advertisement
X
4 साल दोनों की हुई थी शादी
4 साल दोनों की हुई थी शादी

बिहार के वैशाली जिले में एक महिला ने ससुराल में होने की वजह से अपने पति को तलाक दे दिया. दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी.

वैशाली जिले के जन्दाहा थाना के डीह बुलौची में रहने वाली सुनीता और पहाड़पुर गांव के धीरज की चार साल पहले जब शादी हुई थी, तब धीरज के घर शौचालय नहीं था. सुनीता ने धीरज से कई बार शौचालय बनवाने के लिए कहा, लेकिन जब धीरज ने उसकी नहीं सुनी तो सुनीता ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दे दी.

सुनीता ने बताया कि वो घर से बाहर शौच जाने को लेकर काफी करती थी, जबकि धीरज का कहना है कि आर्थिक स्थिति अच्छी न होने की वजह से वो घर में शौचालय नहीं बनवा पाया. तलाक के लिए अर्जी देने के बाद स्थानीय लोग और रिश्तेदारों के बीच हुए समझौते के बाद दोनों अलग हो गए.


स्थानीय मुखिया का कहना है कि धीरज को दो साल पहले इंदिरा आवास के तहत के लिए रुपये दिए गए थे लेकिन धीरज ने शौचालय नहीं बनवाया. याद रहे कि पहाड़पुर गांव को दो साल पहले स्वच्छता के लिए निर्मल गांव का पुरस्कार मिल चुका है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी परे है.

Advertisement
Advertisement