scorecardresearch
 

दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों को अपने सांसद कीर्ति आजाद की तलाश, लगाए गुमशुदगी के पोस्टर

शहर में चिपकाए गए पोस्टरों में कीर्ति आजाद पर तंज कसा गया है और कहा गया है कि इस विभीषिका में बाढ़ पीड़ित अपने सांसद कीर्ति आजाद की तलाश कर रहे हैं और जिस किसी को भी वह मिल जाए वह तुरंत बाढ़ पीड़ितों को सूचित करें क्योंकि वह लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं.

Advertisement
X
दरभंगा की जनता को अपने सांसद की तलाश
दरभंगा की जनता को अपने सांसद की तलाश

बिहार के 18 जिले इस वक्त बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं और ऐसे बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की मदद नहीं मिल पाने की वजह से उनका गुस्सा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है. दरभंगा जिले में भी बाढ़ में भारी तबाही मचाई है और अब तक 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है. ऐसे में बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा पूर्व क्रिकेटर और स्थानीय सांसद कीर्ति आजाद पर निकला है. दरभंगा की सड़कों पर बाढ़ पीड़ितों ने निलंबित बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद के गुमशुदगी की कई पोस्टर चिपकाए हैं जिसमें कहा गया है कि चुनाव जीतने के बाद वह अपने क्षेत्र से गायब हो गए हैं.

शहर में चिपकाए गए पोस्टरों में कीर्ति आजाद पर तंज कसा गया है और कहा गया है कि इस विभीषिका में बाढ़ पीड़ित अपने सांसद कीर्ति आजाद की तलाश कर रहे हैं और जिस किसी को भी वह मिल जाए वह तुरंत क्योंकि वह लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं. लोगों को उम्मीद थी कि आपदा के वक्त वह अपने इलाकों के लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटेंगे और मदद का भरोसा देंगे. लेकिन आजाद के गायब होने से स्थानीय लोग काफी नाराज हैं.

Advertisement

कीर्ति आजाद बीजेपी की टिकट से चुनाव जीतकर आए थे लेकिन वह लगातार डीडीसीए घोटाले मामले में अरुण जेटली पर हमलावर थे जिसके बाद उन्हें पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते बीजेपी ने निलंबित कर दिया था. बिहार में बाढ़ की स्थिति भयावह रूप धारण कर चुकी है, सीएम नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि उन्होंने जीवन में अबतक इतनी है. राज्य भर बाढ़ से अबतक 253 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं.  

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement