scorecardresearch
 

बिहार में B.Ed का कारोबार, इसके माफिया मेरे खिलाफ कर रहे हैं साजिश: गवर्नर

गवर्नर ने कहा कि इन कॉलेजों में दाखिला लेने से पहले कॉलेज प्रशासन ना तो राजभवन से ना ही बिहार सरकार से इजाजत लेता है और सब कुछ मनमाने तरीके से चलता है.

Advertisement
X
राज्यपाल सत्यपाल मलिक
राज्यपाल सत्यपाल मलिक

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रदेश में धड़ल्ले से खुल रहे B.ed कॉलेजों को लेकर चिंता व्यक्त की और तंज कसते हुए कहा है कि राज्य में इक्का-दुक्का ही नेता बचे होंगे जिनका बीएड कॉलेज नहीं हो. ए.एन कॉलेज के युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए गुरुवार को सत्यपाल मलिक ने कहा कि बीएड की पढ़ाई प्रदेश में एक बड़ा कारोबार बन चुका है. सत्यपाल मलिक ने कहा कि इन बीएड कॉलेजों में अवैध तरीके से दाखिला लिया जाता है और मनमानी फीस वसूली जाती है.

गवर्नर ने कहा कि इन कॉलेजों में दाखिला लेने से पहले कॉलेज प्रशासन ना तो राजभवन से ना ही बिहार सरकार से इजाजत लेता है और सब कुछ मनमाने तरीके से चलता है.

ने कहा कि बीएड कॉलेज से जुड़े शिक्षा माफिया काफी ताकतवर हैं और वह उनके खिलाफ गिरोह बनाकर साजिश रच रहे हैं. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और आम जनता से विनती करते हुए सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्हें इन सब की मदद की जरूरत है ताकि वह इस पूरी व्यवस्था को ठीक कर सकें.

Advertisement

बीएड कॉलेज से जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा कि वह केवल कानून के हिसाब से काम करेंगे और इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का जनादेश प्राप्त है. सत्यपाल मलिक ने ऐलान किया कि इसी साल अगस्त महीने से NEET सेंट्रलाइज्ड परीक्षा की तरह होंगे. इन कॉलेजों में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे.

सत्यपाल मलिक ने कहा कि ये कॉलेज छात्रों का दाखिला ले जाने के बाद सरकार से कहते हैं कि इनका इम्तिहान करवाइए. अगर सरकार इम्तिहान नहीं करवाएंगे तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा. अभी हाल ही में सरकार को हजारों छात्रों का इम्तिहान लेना पड़ा क्योंकि गैरकानूनी तरीके से इन सबका दाखिला कराया गया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement