scorecardresearch
 

अगले लोस चुनाव में जदयू, भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेगे: नीतीश

बिहार में सत्ताधारी राजग के दोनों घटक दलों जदयू और भाजपा के रिश्तों में खटास की अटकलों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा राज्य की सभी 40 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लडेंगी.

Advertisement
X
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

बिहार में सत्ताधारी राजग के दोनों घटक दलों जदयू और भाजपा के रिश्तों में खटास की अटकलों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा राज्य की सभी 40 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लडेंगी.


पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नीतीश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में जदयू एवं भाजपा राज्य की सभी 40 सीटों पर साथ मिलकर चुनाव लडेगी.

नीतीश से राजग के इन दोनों घटक दलों द्वारा प्रदेश की सभी 40 सीटों पर चुनाव लडने को लेकर अपनी-अपनी तैयारी के बारे में पूर्व में दिए बयान के बारे में सवाल किया गया था.


इन दोनों दलों में दरार की अटकलें उस समय लगायी जाने लगी थीं जब बिहार को विशेष राज्य दर्जा दिलाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए कई जिलों में आयोजित अधिकार सम्मेलनों के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह कहा था कि अगले लोकसभा चुनाव में राज्य से चुने गए 40 सांसद उन्हें ही केंद्र में सरकार बनाने में मदद करेंगे जो कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में सहयोग करेंगे.

Advertisement

बाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सीपी ठाकुर के बयान देने पर कि उनकी पार्टी ने राज्य की सभी 40 सीटों पर चुनाव लडने के लिए अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है, जदयू के कई स्थानीय नेताओं ने कहा था कि उनकी पार्टी भी इसके लिए तैयार है.

Advertisement
Advertisement