scorecardresearch
 
15 अक्टूबर को वाम दलों का बिहार बंद

बिहार में मधुबनी जिले में और बीते दिनों गया के परैया में प्रदर्शन के दौरान लोगों पर पुलिस की गोलीबारी के विरोध में वाम दलों ने सोमवार को बिहार बंद का आह्वान किया है, जिसे राजद, लोजपा और राकांपा ने भी समर्थन किया है.

Advertisement
X
बिहार

भाकपा माले, भाकपा और माकपा ने मधुबनी जिले में और बीते दिनों गया के परैया में लोगों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी के विरोध में वाम दलों ने सोमवार को बिहार बंद का आह्वान किया, जिसे राजद, लोजपा और राकांपा ने समर्थन दिया है.

कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि कांग्रेस ने इस बंद को अपना नैतिक समर्थन दिया है. भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि बंद के दौरान कार्यकर्ता रेल परिचालन बाधित करेंगे.

आपातकालीन सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है बहरहाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राजद और लोजपा लोगों को बहकाने का प्रयास कर रही है. मधुबनी में हिंसक वारदात के बाद वहां जन जीवन सामान्य हो रहा है और अमनचैन बहाल हो रहा है. मोदी ने लोगों से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और लोजपा के नेताओं की बातों में नहीं आने की अपील की है.

Advertisement
Advertisement