scorecardresearch
 

शरीर में मौजूद ये प्रोटीन कैंसर से बचाता है, कैसे रखें इसको हेल्दी? डॉक्टर ने बताया 

एक खास प्रोटीन हमारे शरीर की सेल्स में DNA नुकसान को पहचानकर कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. कैंसर के डॉ. रोहित कपूर के अनुसार, यह प्रोटीन ट्यूमर बनने का खतरा घटा सकता है. इसको हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.

Advertisement
X
क्या होता है p53 प्रोटीन
क्या होता है p53 प्रोटीन

हमारे शरीर में एक ऐसा प्रोटीन भी मौजूद है, जो सेल्स में होने वाले नुकसान पर नजर रखता है. इस प्रोटीन का नाम p53 है. इसको मेडिकल की भाषा में ट्यूमर सप्रेसर यानी ट्यूमर बनने से रोकने वाला प्रोटीन भी कहा जाता है. अगर आप अपने शरीर के इस प्राकृतिक p53 प्रोटीन सिस्टम को हेल्दी रखते हैं तो इससे शरीर को काफी फायदा होता है. खास बात यह है कि ये प्रोटीन कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले बदलावों को रोकने में मदद करता है.  

वैशाली के मैक्स हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. रोहित कपूर ने इसके बारे में बताया है. डॉ रोहित बताते हैं कि हमारे शरीर में लगातार नई सेल्स बनती हैं.कभी-कभी इन सेल्स के डीएनए में नुकसान हो जाता है.अगर इस नुकसान को ठीक नहीं किया जाए, तो कुछ सेल्स तेजी से बढ़ने लग सकती हैं. जब शरीर के किसी हिस्से में सेल्स बिना कंट्रोल के तेजी से बढ़ने लगती है तो वहां कैंसर का खतरा हो जाता है. ऐसी स्थिति में p53 प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है. यह सेल्स के DNA को हुए नुकसान के जवाब में एक्टिव होकर सेल्स को तेजी से बढ़ने से रोकता है. 

यह भी पढ़ें: कैंसर की दवाएं 70% तक हो सकती हैं सस्ती, मरीजों को हर साल 2,500 करोड़ रुपये की बचत

क्या शरीर में P53 प्रोटीन को बढ़ा सकते हैं? 

Advertisement

डॉ. रोहित बताते हैं कि शरीर में  p53 प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने का कोई सीधा सप्लीमेंट या डाइट नहीं है. मेडिकल साइंस में इसको बढ़ाने का नहीं बल्कि हेल्दी रखने का जिक्र किया गया है. अगर ये हेल्दी है तो डीएनए डैमेज होने से बचा सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि p53 को हेल्दी रखकर कैंसर से पूरी तरह बचा नहीं जा सकता. लेकिन ये रिस्क को कम कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: बार-बार यूरिन आना डायबिटीज है या प्रोस्टेट कैंसर? डॉक्टर ने बताया पहचान का सही तरीका

p53 प्रोटीन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

रोजाना अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और मेवे खाएं.  हल्दी और ग्रीन टी को डाइट में शामिल करे. डॉ रोहित कहते हैं कि हल्दी और ग्रीन टी p53 प्रोटीन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. डॉक्टर की सलाह पर जिंक और विटामिन डी के सप्लीटमेंट ले सकते हैं. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि स्मोकिंग और शराब का सेवन न करें 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement