scorecardresearch
 

ओमेगा-3 सप्लीमेंट से याददाश्त में नहीं होता खास सुधार, रिसर्च में दावा, डॉक्टर की सलाह के बिना खाना कितना नुकसानदायक

हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने से याददाश्त में कोई खास सुधार नहीं होता है. इस अध्ययन में 365 लोगों को दो साल तक ओमेगा-3 सप्लीमेंट दिए गए, लेकिन उनके ब्रेन फंक्शन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं देखा गया, यह रिसर्च मेडिकल जर्नल eBioMedicine में प्रकाशित हुई है.

Advertisement
X
ओमेगा- 3 सप्लीमेंट
ओमेगा- 3 सप्लीमेंट

विटामिन डी और बी12 सप्लीमेंट की तरह ही आजकल कई लोग ओमेगा- 3 सप्लीमेंट भी खाने लगे हैं. दावा किया जाता है कि ये ब्रेन की हेल्थ के लिए फायदेमंद है. यह बढ़ती उम्र में याददाश्त की कमजोरी से बचाता है. अब इस दावे को लेकर ही एक रिसर्च की गई है. जिसमें पता चला है कि सिर्फ ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने से याददाश्त बेहतर नहीं होती है.

इस रिसर्च में 365 लोगों को शामिल किया गया था. इनमें अधिकतर को याददाश्त कमजोर होने का खतरा था. ऐसे में 2 साल तक इनको ओमेगा- 3 सप्लीमेंट दिए गए. लेकिन जब दो साल बाद इनकी जांच की गई तो ब्रेन के फंक्शन में कुछ खास सुधार नहीं मिला. सप्लीमेंट लेने के बाद भी इनको याददााश्त कमजोरी में कोई खास सुधार नहीं दिखा. इस रिसर्च को मेडिकल जर्नल eBioMedicine में प्रकाशित किया गया है.

रिसर्च में बताया गया है कि ओमगा- 3 के सप्लीमेंट ब्रेन तक तो जाते हैं, लेकिन यह याददाश्त  की कमजोरी और अल्जाइमर जैसी बीमारी में खास प्रभावी नहीं है. इस रिसर्च के बाद यह सवाल उठता है कि क्या जो लोग अच्छे ब्रेन फंक्शन के लिए ओमेगा- 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट लेते हैं तो क्या उनको ये नहीं खाना चाहिए? क्या डॉक्टर की सलाह के बिना इनको लेना नुकसानदायक हो सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. 

Advertisement

शरीर में नहीं बनता है ओमेगा- 3

सफदरजंग अस्पताल में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि ओमेगा- 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन ये हमारे शरीर में बनता नहीं है. इसको अच्छे खानपान से पूरा किया जाता है या फिर इसके सप्लीमेंट आते हैं. जिनके शरीर में ओमेगा-्र3 की कमी होती है उनको डॉक्टर यह सप्लीमेंट खाने की सलाह देते हैं. यह आंखों के लिए और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है. डॉक्टरों की सलाह पर इसको खाने में कोई बुराई नहीं है. 

यह भी पढ़ें: विनोद कांबली की याददाश्त कमजोर, ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

eBioMedicine में प्रकाशित रिसर्च पर बात करते हुए डॉ किशोर कहते हैं कि रिसर्च के आधार पर तो यह बात साबित होती है कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट अल्जाइमर जैसी समस्या में खास प्रभावी नहीं है, लेकिन आप अन्य समस्याओं जैसे आंखों में कोई परेशानी या हार्ट हेल्थ के लिए डॉक्टर की सलाह पर इनको ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि कभी खुद से मेडिकल स्टोर से लाकर यह सप्लीमेंट न लें. इससे नुकसान हो सकता है.

बिना वजह ओमेगा- 3 सप्लीमेंट लेने के क्या हैं नुकसान

बिना डॉक्टर की सलाह के ओमेगा-3 फैटी एसिड सप्लीमेंट्स लेने से पाचन संबंधी समस्याएं, खून का पतला होना जैसी गंभीर परेशानी हो सकती है. अगर आप पहले से खून पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, तो इसके साथ सप्लाीमेंट लेने से ब्लीडिंग का रिस्क होता है.  कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि अधिक मात्रा में ओमेगा-3 लेने से कुछ लोगों में एट्रियल फाइब्रिलेशन यानी दिल की धड़कन का अनियमित होना जैसी परेशानी भी देखी गई है. ऐसे में इनको डॉक्टर की सलाह पर लें. आप खानपान से भी इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली हेल्थ सिस्टम में CPA घोटाले की जांच तेज, पहली गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी रडार पर

ओमेगा- 3 किन चीजों को खाने से मिलता है

 अखरोट

 अलसी के बीज

 चिया सीड्स

मछली ( नॉन वेज) 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement