आमतौर पर माना जाता है कि दिल की बीमारी में सीने में तेज दर्द जैसी समस्या होती है.लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. डॉक्टर बताते हैं कि कई मामलों में हार्ट की बीमारी सालों तक धीरे-धीरे बढ़ती रहती है और व्यक्ति को इसका पता भी नहीं चलता है.यहां तक की कोलेस्ट्रॉल टेस्ट औ ECG भी नॉर्मल हो सकते हैं. हालांकि इन जांचों से दिल की सेहत के बारे में जरूरी जानकारी मिलती है, लेकिन इनसे हार्ट ब्लॉकेज का पता नहीं चलता है. ऐसे में कुछ ऐसे लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए जो हार्ट की बीमारी का संकेत होते हैं.
यशोदा मेडिसिटी में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और स्ट्रक्चरल हार्ट के डायरेक्टर डॉ. मनीष अग्रवाल ने इस बारे में Aajtak.in को बताया है. वह कहते हैं कि दिल की बीमारियों की एक बीमारी एथेरोस्क्लेरोसिस भी है. इसमें हार्ट की नसों की अंदरूनी दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल, फैट और दूसरे पदार्थ जमा होने लगते हैं. ये अचानक नहीं होती है. इसमें धीरे- धीरे समय के साथ प्लाक बढ़ता रहता है और इससे हार्ट की नसें संकरी होने लगती है. ये बीमारी होने के बावजूद भी ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, ECG नॉर्मल हो सकते हैं, लेकिन सामान्य रिपोर्ट आने का मतलब यह नहीं है कि हार्ट की नसों में प्लाक बिल्कुल नहीं है. इसलिए जांच के साथ शरीर में होने वाले कुछ लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए. क्योंकि यही प्लाक बाद में हार्ट में ब्लॉकेज भी करता है.
यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण
सीढ़ियां चढ़ने या चलने पर जल्दी थकना
डॉ. मनीष अग्रवाल बताते हैं कि अगर पहले आप आसानी से सीढ़ियां चढ़ लेते थे, लेकिन अब थोड़ी दूर चलने पर ही थकान या सांस फूलने लगती है, तो इसे सिर्फ बढ़ती उम्र या कमजोरी मानकर नजरअंदाज न करें. कुछ मामलों में ऐसा दिल तक सही तरीके से खून नहीं पहुंचने के कारण हो सकता है. हालांकि, खून की कमी, फेफड़ों की बीमारी और दूसरी समस्याएं भी इसकी वजह हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण
थोड़ी देर के लिए चक्कर आना भी न करें नजरअंदाज
बार-बार चक्कर आना या ऐसा महसूस होना कि बेहोशी आ जाएगी, दिल की धड़कन या ब्लड प्रेशर में गड़बड़ी से जुड़ा हो सकता है. डिहाइड्रेशन और दूसरी समस्याएं भी इसकी वजह बन सकती हैं. अगर चक्कर के साथ सीने में दर्द, सांस फूलना या बेहोशी हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.