scorecardresearch
 

लिवर को एकदम से फेल कर देती है हेपेटाइटिस की बीमारी, जानें कौन से लक्षण होते हैं जानलेवा

हेपेटाइटिस एक वायरल संक्रमण है जो लिवर में सूजन और गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं जैसे थकान, कमजोरी और भूख कम लगना, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है.

Advertisement
X
क्या होती है हेपेटाइटिस की बीमारी
क्या होती है हेपेटाइटिस की बीमारी

 आमतौर पर लिवर आसानी से खराब नहीं होता है. लिवर सिरोसिस होने पर भी कई मामलों में मरीज रिकवर कर जाता है, लेकिन एक ऐसी बीमारी है जो लिवर को एकदम से फेल कर सकती है, जिससे लिवर अचानक फेल हो सकता है. कुछ मामलों में यह बीमारी मौत का कारण भी बन सकती है. इसको हेपेटाइटिस कहते है, हालांकि हर मामले में यह घातक नहीं होती है, लेकिन अगर शुरुआत में इसकी पहचान और इलाज न हो तो यह खतरनाक बन सकती है. 

हेपेटाइटिस को लिवर में सूजन आना कहते हैं. यह एक प्रकार का वायरल संक्रमण है जो कई कारणों से हो सकता है. शुरुआत में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं. अधिकतर मरीजों में लगातार थकान महसूस होना, बिना वजह कमजोरी रहना, भूख कम लगना जैसे लक्षण दिखते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में लोग इनको पेट की कोई सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में हेपेटाइटिस गंभीर रूप ले लेता है और लिवर के फेल होने तक का कारण बन सकता है. 

कैसे होती है हेपेटाइटिस की बीमारी

इस बारे में यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. प्रियंका रामनिवास ओझा ने आजतक. इन को बताया है. डॉ प्रियंका बताती हैं कि दुनियाभर में 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को को हेपेटाइटिस बीमारी के बारे में जागरूक करना होता है. हेपेटाइटिस असुरक्षित यौन संबंध, गंदा पानी पीने, संक्रमित ब्लड के चढ़ने और संक्रमित सुई के लगने के कारण हो सकती है.

Advertisement

इससे संक्रमित होने पर शुरुआत में हल्के लक्षण होते हैं, लेकिन धीरे- धीरे जब ये बीमारी बढ़ने लगती है तो आंखों और स्किन का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, हर मामले में पीलिया होना आवश्यक नहीं है, खासकर हेपेटाइटिस बी और सी के कई मरीज लंबे समय तक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी रह सकते हैं, जबकि इस दौरान लिवर को लगातार नुकसान पहुंचता रहता है, लेकिन मरीज को इसका पता तब चलता है जब अचानक से हालत बिगड़ जाती है.

यह भी पढ़ें: फैटी लिवर की बीमारी हार्ट अटैक का बन सकती है कारण, ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर के पास जाएं

अगर लक्षण दिख रहे हैं तो कौन से टेस्ट कराएं

डॉ प्रियंका बताती हैं कि अगर आपको हेपेटाइटिस के लक्षण दिख रहे हैं तो सबसे पहले लिवर फंक्शन टेस्ट जरूर करा लें. फिर डॉक्टर की सलाह के हिसाब से हेपेटाइटिस की जांच कराई जा सकती है. हेपेटाइटिस का टेस्ट एक ब्लड टेस्ट से होता है. इसके हेपेटाइटिस पैनल कहते हैं.इससे पता चल जाता है कि शरीर में इस बीमारी का संक्रमण है या नहीं.

यह भी पढ़ें: लिवर के लिए हेल्दी लेकिन कॉफी पीने से किडनी पर क्या पड़ता है असर? किडनी स्टोन पर डॉक्टर ने दिया जवाब

Advertisement

हेपेटाइटिस से बचाव कैसे किया जा सकता है

हेपेटाइटिस से बचाव के लिए हेपेटाइटिस-बी की वैक्सीन मौजूद है. डॉक्टर की सलाह पर आप ये वैक्सीन लगवा सकते हैं. इसके अलावा भी कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है. जैसे स्टरलाइज्ड सुई का यूज करें, असुरक्षित यौन संबंध न बनाएं और अच्छी स्वच्छता रखें. अगर इन चीजों का ध्यान रखते हैं तो आसानी से हेपेटाइटिस के इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement