डायबिटीज से स्ट्रेस तक इलाज का नया तरीका, योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की बढ़ती मांग 

12 April 2026

(Photo : PTI)

आज के समय में लंबे समय तक ऑफिस में बैठने से  एंग्जायटी और बैक पेन जैसी समस्या तेजी से बढ़ गई है.

(Photo : Pexels)

यही वजह है कि योग थेरेपी स्पेशलिस्ट की मांग भी बढ़ रही है. यह एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें व्यक्ति मरीजों के लिए पर्सनलाइज्ड योग और प्राणायाम प्लान तैयार करता है.

(Photo : Pexels)

इस प्रोफेशन में युवा ज्यादा इंटरेस्ट शो कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वे खुद भी फिट रखना चाहते हैं.

(Photo : Pexels)

योग थेरेपी स्पेशलिस्ट बताते हैं कि डायबिटीज, तनाव, बैक पेन जैसे मरीजों के लिए कस्टम योग प्रोग्राम बनाता है.

(Photo : Pexels)

मरीज की शारीरिक और मानसिक स्थिति के मुताबिक योग आसन तय करते हैं. साथ ही हॉस्पिटल, क्लिनिक और वेलनेस सेंटर में सेवाएं देते हैं.

(Photo : Pexels)

इस फील्ड में करियर बनाने के लिए युवा योगा में बेसिक सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. इसके अलावा वे प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्सेस भी कर सकते हैं.

(Photo : Pexels)

पहले 200 से 500 घंटे का योग शिक्षक ट्रेनिंग पूरा करने के बाद मान्यता प्राप्त संस्थान से स्पेशल थेरेपी कोर्स भी कर सकते हैं.

(Photo : Pexels)

इसमें उन्हें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बीमारियों के मुताबिक योगाभ्यास सिखाया जाता है. इस कोर्स के लिए 12वीं या ग्रेजुएशन जरूरी है,जिसके बाद ही आप प्रमाणित चिकित्सक बन सकते हैं.

(Photo : Pexels)

वहीं, अगर इनकी सैलरी की बात करें, तो शुरुआत में ये 1000 से 3000 रुपये प्रति सेशन हो सकता है.

(Photo : Pexels)

अनुभव के साथ ये 50 हजार से 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है, अगर किसी हॉस्पिटल के साथ या क्लाइंट के साथ टाई-अप हो.

(Photo : Pexels)

Read Next